Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओलंपिक मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्‍य गुरबख्श सिंह का 84 की उम्र में निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 10:36 PM (IST)

    भारतीय खेल जगत में शोक पसर गया क्‍योंकि 84 साल के गुरबख्‍श सिंह का निधन हुआ। पंजाब के जीरकपुर में सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। ...और पढ़ें

    गुरबख्श सिंह ग्रेवाल

    गुरबख्श सिंह ग्रेवाल

    HighLights

    1. पंजाब के जीरकपुर में 84 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

    2. 1968 के मैक्सिको सिटी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे

    3. 1966 बैंकॉक एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य भी रहे 

    प्रेट्र, चंडीगढ़। ओलंपिक हॉकी पदक विजेता गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का पंजाब के जीरकपुर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। गुरबख्श 1968 के मैक्सिको सिटी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

    उन्होंने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ एक ही ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस तरह से वे उन कुछ भाईयों की जोड़ी में शामिल हैं जो एक साथ ओलंपिक में खेले। हॉकी इंडिया ने शनिवार को गुरबख्श के निधन की जानकारी दी।

    गुरबख्श ने अपने खेल करियर के अलावा पश्चिमी रेलवे में खेल अधिकारी के रूप में काम किया, जहां उन्होंने राजस्थान की कई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें रेलवे हॉकी टीम में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई में सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वह खेल प्रशासन में सक्रिय रहे।

    वह मुंबई हॉकी संघ के मानद सचिव भी रहे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि गुरबख्श के निधन पर भारतीय हॉकी जगत बहुत दुखी है। उनका योगदान हॉकी के मैदान से बाहर भी फैला हुआ था।

    यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने शिविर के लिए चुने 36 पुरुष खिलाड़ी, फिटनेस से लेकर इन फील्‍ड में होगा सुधार

    यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी में फिर बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश का दबदबा, लौटेगा पुराना गौरव

    खबरें और भी