Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान हॉकी में घमासान, अम्माद शकील पर लगा बैन हटा, बवाल के बाद सरकार की खुली आंखें

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 05:50 PM (IST)

    पाकिस्तान सरकार ने हॉकी कप्तान अम्माद शकील पर लगे दो साल के बैन को हटा दिया है, इसे अवैध बताया। अम्माद ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों के लिए होटल क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पाकिस्तान हॉकी टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील पर पाकिस्तान राष्ट्रीय महासंघ ने दो साल का बैन लगाया था। अब इस बैन को पाकिस्तान की सरकार ने हटा दिया है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान हॉकी में बवाल मचा हुआ है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एफआईएच प्रो लीग में कुप्रबंधन को लेकर एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जब अम्माद ने पीएचएफ की पोल खोली, तो उनके ऊपर दो साल का बैन थोप दिया गया।

    पाकिस्तान की सरकार ने अम्माद पर लगे बैन को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए इसे हटाने का फैसला किया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों के लिए होटल की व्यवस्था नहीं की गई थी और हॉकी प्लेयर्स को सड़क पर समय बिताना पड़ा था। इसके बाद अम्माद ने इसके लिए पीएचएफ पर आरोप लगाया था। उनके बयान के बाद राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने उनके ऊपर दो साल का बैन लगा दिया और अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    तारिक बुगती का इस्तीफा

    अम्माद के आरोपों के बाद पाकिस्तान हॉकी में बवाल मच गया और इसके बाद तारिक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। तारिक के इस्तीफे को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार कर लिया और उनकी जगह ब्रिगेडियर मुसरतुल्लाह को पीएचएफ का नया निदेशक बनाया गया है।

    खिलाड़ियों का खुलासा

    बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद कप्तान के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खुलासा किया वे पीएचएफ के मौजूदा प्रबंधन के साथ काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया में जो प्लेयर्स को समस्या हुई, उसको लेकर मीडिया में बोलने से बचने को कहा गया। यही नहीं अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पाकिस्तान को हॉकी बदनाम करने के आरोप में अम्माद को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

    खबरें और भी

    होटल का नहीं किया था भुगतान

    दरअसल, प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में होटल की बुकिंग के पैसे नहीं दिए गए थे। इसकी वजह से खिलाड़ियों को सड़क पर समय बिताना पड़ा था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके अलावा प्लेयर्स ने खुलासा किया कि उन्हें होटल में बर्तन धोने पड़े। इस तरह का विवाद सामने आने के बाद पीएचएफ के अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा लेकिन इससे पहले उन्होंने कप्तान पर दो सालों का बैन लगा दिया था, जिसे अब सरकार ने हटा दिया है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान हॉकी का ड्रामा थमने का नहीं ले रहा नाम, PHF की पोल खोलने वाले कप्तान पर बैन के बाद अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़‍ियों को खेलने से पहले धोने पड़े बर्तन, होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा