Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान हॉकी का ड्रामा थमने का नहीं ले रहा नाम, PHF की पोल खोलने वाले कप्तान पर बैन के बाद अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 08:56 PM (IST)

    पाकिस्तान हॉकी में गहराया संकट, कप्तान अम्माद शकील बट पर दो साल के प्रतिबंध के बाद पीएचएफ अध्यक्ष तारिक बुगती ने इस्तीफा दे दिया। बट ने ऑस्ट्रेलिया दौ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पाकिस्तान हॉकी टीम

    पीटीआई, कराची। पाकिस्तान हॉकी में चल रहा संकट गुरुवार को गहरा गया जब ऑस्ट्रेलिया दौरे की व्यवस्था में कुप्रबंधन के कारण खिलाड़ियों के सड़क पर रहने को लेकर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) की आलोचना करने वाले कप्तान अम्माद शकील पर दो साल का प्रतिबंध लगाने के बाद महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने पद से इस्तीफा दे दिया। बुगती ने कहा कि उन्होंने पीएचएफ के मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस्तीफा भेज दिया है।

    उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर से ऑस्ट्रेलिया में प्रो लीग के दौरान हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बुगती ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उन्होंने आखिरी कार्रवाई के तौर पर राष्ट्रीय टीम के कप्तान अम्माद शकील बट पर दो साल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हाकी खेलने पर प्रतिबंध लगाया, जिनकी बयानबाजी से पाकिस्तान हाकी की छवि खराब हुई।

    खिलाड़ियों को नहीं मिले पैसे

    स्वदेश वापस लौटने पर बट ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएचएफ की आलोचना करके दौरे पर कुप्रबंधन के लिए उसे दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को दौरे पर बर्तन भी मांजने पड़े। बट की अगुआई में नौ खिलाड़ियों ने टीम प्रबंधन और पीएचएफ अधिकारियों को हटाने की मांग की थी। बट ने यह भी आरोप लगाया था कि पिछले एक साल से पीएसबी और पीएचएफ से अधिकांश खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता नहीं मिला है।

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो वायरल

    विवाद की शुरुआत इंटरनेट मीडिया पर आए एक वीडियो से हुई जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनके लगैज के साथ सिडनी की सड़कों पर खड़े दिखाया गया था। इस मामले में पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बुगती ने पीएसबी को दोषी ठहराते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सारे इंतजाम उसी ने किए थे। वहीं जब 10 लाख रुपये से अधिक के चेक के बारे में पूछा गया जो पीएसबी ने दिए थे, बुगती ने कोई जवाब नहीं दिया।

    खबरें और भी

    मुख्य कोच ने भी इस्तीफे की पेशकश की

    पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच ताहिर जमां ने भी इस्तीफे की पेशकश की लेकिन कहा कि कप्तान समेत कुछ खिलाड़ी अनुशासनहीन हैं जिन्होंने दूसरे खिलाडि़यों को अपशब्द कहे जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ा। पाकिस्तान सारे आठ मैच हारकर नौ टीमों में आखिरी स्थान पर है। अब वह विश्व कप के आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने मिस्त्र जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़‍ियों को खेलने से पहले धोने पड़े बर्तन, होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा

    यह भी पढ़ें- PR Sreejesh ने कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया, अब कब होगा इसका फैसला?