Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान ने फिर कराई बेइज्‍जती, हॉकी खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान को लेकर की शिकायत

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:45 PM (IST)

    पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानियां जारी हैं। उन्हें पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) से अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है। ...और पढ़ें

    पाकिस्‍तान हॉकी टीम: सांकेतिक तस्‍वीर

    पाकिस्‍तान हॉकी टीम: सांकेतिक तस्‍वीर

    कराची, पीटीआई। पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानियां जारी हैं। उन्हें पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) से अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है। इस साल अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआइएच विश्व कप से पहले पाक हॉकी खिलाड़ियों के दैनिक प्रशिक्षण शिविर भत्ते में भी कटौती की गई है।

    राष्ट्रीय महासंघ (पीएचएफ) के अंतरिम निकाय ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों को अब विदेशी दौरों पर प्रतिदिन 110 डालर (लगभग 30647 पाकिस्तानी रुपये) का भत्ता मिलेगा। हालांकि खिलाड़ियों ने शिकायत की है कि उनके प्रशिक्षण शिविर भत्ते को 11 डॉलर (लगभग 3000 पाकिस्तानी रुपये) से घटाकर 3.5 डालर (लगभग 1000 रुपये) कर दिया गया है।

    पीएचएफ के एक सूत्र के अनुसार अनुभवी खिलाड़ियों ने पीएचएफ से प्रशिक्षण शिविर की अवधि के लिए मिलने वाले भत्ते की पुष्टि करने को कहा था। पाकिस्तान ने गुरुवार को बेल्जियम और इंग्लैंड में अगले महीने होने वाले एफआइएच प्रो लीग मैचों के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की, लेकिन कप्तान का नाम नहीं बताया।

    पीएचएफ के इस रवैये से भी खिलाड़ी नाखुश हैं। शकील अम्माद बट पिछले साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं। एफआइएच प्रो लीग का तीसरा चरण 13 से 27 जून तक निर्धारित है, जिसमें पाकिस्तान बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड और अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के विरुद्ध खेलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हॉकी कोच बलदेव सिंह को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित, जानें उनका योगदान

    यह भी पढ़ें- गजब हाल! स्टेडियम में खराब फ्लड लाइटों का दे रहे बिल; हर महीने 75 हजार रुपये बर्बाद