Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे ज्यादा हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान आखिरी क्यों नहीं ले रही हिस्सा, चौंकाने वाली है वजह

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 03:22 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका को एक पूल में रखा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम पूल बी में जर्मनी दक्षिण कोरिया और जापान से प्लेऑफ होगा। पूल सी में नीदरलैंड न्यूजीलैंड मलेशिया और चिली जैसी टीमें होंगी। भारत पूल डी में है।

    Hero Image
    Men's Hockey World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं कर पाई क्वालीफाई।

    नई दिल्ली स्पोर्स्ट्स डेस्क। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023, 13 जनवरी से शुरू होने वाला है। पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 29 जनवरी से कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर और बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में खेला जाएगा। दुनिया भर की 16 टीमें फील्ड हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इनको चार पूल में बांटा गया है। वहीं, दो टीम बीच प्लेऑफ मैच खेला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका को एक पूल में रखा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम पूल बी में जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान से प्लेऑफ होगा। पूल सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली जैसी टीमें होंगी। मेजबान भारत इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है।

    पाकिस्तान ने जीता है सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप 

    हालांकि, चार बार के पुरुष हॉकी विश्व कप चैंपियन पाकिस्तान, भारत में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भाग नहीं ले पाएगा। इसके पीछे का कारण हैरान करने वाला है। पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम भारत में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आगामी संस्करण में शामिल नहीं होगी। इसका कारण पाकिस्तान का पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 के शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाना है।

    एशिया कप 2022 में मिली थी हार

    पुरुषों के हॉकी एशिया कप 2022 में जापान, भारत और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पाकिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ अपने टूर्नामेंट की शुरुआत की। तब उसने इंडोनेशिया को 13-0 के बड़े अंतर से हराया था।

    हालांकि, ग्रुप चरण के फाइनल में पाकिस्तान को जापान ने 2-3 से हराया था। इसलिए जब भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 के अंतर से हराया, तो पाकिस्तान गोल अंतर से पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 से बाहर हो गया। नतीजतन, पाकिस्तान इतिहास में केवल दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा।

    13 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगा टूर्नामेंट

    गौरतलब है कि विश्वकप के मैच 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसामुंडा स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ खेलेगा। 15 जनवरी को भारत का दुसरा मैच इंगलैंड के खिलाफ है। भारत का तीसरा मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में वेल्स के खिलाफ है।

    यह भी पढ़ें- कब और कहां होगी हॉकी वर्ल्‍ड कप की ओपनिंग सेरेमनी? जानी-मानी हस्तियां देंगे परफॉर्मेंस, जानें सबकुछ

    यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2023: 47 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगा भारत, हॉकी विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल देखिए यहां