Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी में डच कोचों के योगदान को सराहा

    Updated: Sun, 17 May 2026 07:48 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स दौरे पर भारतीय हॉकी में डच कोचों के योगदान की सराहना की है। उन्होंने विशेष रूप से भारत की महिला टीम के कोच शोर्ड मारिन ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पीएम मोदी ने की डच कोचों की तारीफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, हेग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड्स दौरे पर अपने भाषण में भारतीय हॉकी में डच कोचों के योगदान का जिक्र किया और महिला हॉकी टीम के मौजूदा कोच शोर्ड मारिन की खास तौर पर तारीफ की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि नीदरलैंड्स और भारत के बीच दोस्ती की एक और कड़ी है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती और वह है खेल। हम दोनों देश खेलों के क्षेत्र में बहुत कुछ मिलकर कर रहे हैं।

    मारिन को सराहा

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे क्रिकेट में भारतीयों का योगदान है, वैसे ही भारत की हॉकी में नीदरलैंड्स का भी बड़ा योगदान है। भारतीय हॉकी को और निखारने में डच कोचों की भी मेहनत रही है। हमारी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में कोच शोर्ड मारिन की अहम भूमिका है।

    मारिन ने दी प्रतिक्रिया

    मारिन टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम के भी कोच थे। इस समय उनके मार्गदर्शन में टीम विश्व कप और एशियाई खेलों की तैयारी में जुटी है। प्रधानमंत्री के बयान पर मारिन ने कहा कि इससे उन्हें और उनकी टीम को विश्व कप समेत आगामी टूर्नामेंटों में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।

    मारिन से पहले नीदरलैंड्स के रोलेंट ओल्टमेंस भी भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से इस वर्ष नीदरलैंड्स की सह मेजबानी में 15 अगस्त से होने वाले हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम की हौसलाअफजाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप सभी को भारत के मैच देखने जरूर जाना है। ये बात पक्की है कि विश्व कप जो भी टीम जीते, लेकिन इसमें भारत और नीदरलैंड्स की दोस्ती जरूर जीतेगी। पीएम ने नीदरलैंड्स क्रिकेट में भारतीय मूल के खिलाड़ियों के योगदान की भी सराहना की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपों के बाद जूनियर हॉकी टीम के कोच हुए बर्खास्त; इस महिला को सौंपी गई कमान

    यह भी पढ़ें- फ्रेडरिक सोयेज को बनाया गया भारतीय हॉकी टीम का हेड कोच, गुस्से से लाल हुए पीआर श्रीजेश