Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रेडरिक सोयेज को बनाया गया भारतीय हॉकी टीम का हेड कोच, गुस्से से लाल हुए पीआर श्रीजेश

    Updated: Thu, 14 May 2026 11:54 PM (IST)

    फ्रांस के फ्रेडरिक सोयेज को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पीआर श्रीजेश के अनुबंध नवीनीकरण न होने के बाद हुई ...और पढ़ें

    पीआर श्रीजेश

    पीआर श्रीजेश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। फ्रांस के फ्रेडरिक सोयेज को गुरुवार को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का नया कोच बनाया गया जो दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पीआर श्रीजेश की जगह लेंगे। पूर्व स्टार गोलकीपर श्रीजेश का अनुबंध पिछले साल चेन्नई और मदुरै में एफआईएच जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने के बाद खत्म हो गया था।

    हॉकी इंडिया ने उनके अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया। इंटरनेट मीडिया पर एक तल्ख पोस्ट में श्रीजेश ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पांच टूर्नामेंटों में पांच पदक जीतने के बावजूद उनका अनुबंध नहीं बढाया गया, लेकिन हॉकी इंडिया ने तर्क दिया कि यह फैसला 2036 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप एक टिकाऊ और उच्च स्तरीय प्रदर्शन वाला इकोसिस्टम बनाने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

    फ्रेडरिक सोयेज को 15 सालों का अनुभव

    यूरोपीय हॉकी के बेहतरीन कोचों में से एक सोयेज के पास शीर्ष स्तर पर 15 साल का कोचिंग का अनुभव है। वह 1995 से 2010 तक फ्रांस के लिए 196 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 195 गोल किए। इसके बाद फ्रांस और स्पेन के कोच रहे। उनके कोच रहते स्पेन रियो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहा। वह टोक्यो ओलंपिक में भी स्पेन के कोच रहे जबकि पेरिस ओलंपिक 2024 में फ्रांस के मुख्य कोच थे। स्पेन के कोच रहते उन्होंने टीम को 2019 यूरोपीय चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया।

    सोयेज के कोच रहते फ्रांस की अंडर 18 टीम 2025 यूरोपीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीती थी। वह 2021 से 2024 तक फ्रेंच हॉकी महासंघ के हाई परफार्मेंस निदेशक रहे। उन्होंने तीन ओलंपिक (2016, 2020, 2024) के अलावा दो विश्व कप (2018, 2023) में कोच की भूमिका निभाई। इसके अलावा छह यूरोपीय चैंपियनशिप (2013, 2015, 2017, 2019, 2021, 2023) में भी कोच रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'विदेशी कोच के लिए हॉकी इंडिया ने मुझे हटाया', पीआर श्रीजेश ने बोला हमला

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी रहे श्याम बाबू गुप्ता का प्रयागराज में निधन, अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम के पिता थे