मनदीप सिंह के दो गोल की बदौलत जीता पंजाब, फाइनल में झारखंड को हराया
मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को झारखंड को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। झारखंड ने दूसरे क्वार्टर में आशीष टानी पूर्ति (21वें) और अनीश डुंगडुंग (24वें) के गोल से बढ़त कायम की।
चेन्नई, पीटीआई: मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को झारखंड को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा, जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
झारखंड ने दूसरे क्वार्टर में आशीष टानी पूर्ति (21वें) और अनीश डुंगडुंग (24वें) के गोल से बढ़त कायम की, लेकिन पंजाब की टीम में दो मिनट के अंदर अक्षत सलारिया (29वें) और वरिंदर सिंह (30वें) के गोल से मध्यांतर से पहले स्कोर बराबर कर दिया। झारखंड के सुखू गुरिया (42वें) ने अपनी टीम को एक बार फिर बढ़त दिलाई। लेकिन पंजाब के मनदीप (45वें, 53वें) के दो गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 5-3 से हराया।
𝙏𝙝𝙚𝙮 𝙗𝙖𝙩𝙩𝙡𝙚𝙙 𝙩𝙝𝙚𝙮 𝙛𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙩𝙝𝙚𝙮 𝙬𝙤𝙣. 🏆
Hockey Punjab is crowned champion of the 15th Hockey India Sub Junior Men National Championship 2025 after a thrilling 4-3 victory over Hockey Jharkhand in the final. 🏑
Uttar Pradesh Hockey showed immense skill… pic.twitter.com/lbelwSgW7B
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 8, 2025
यह भी पढ़ें- द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला आइस स्केटिंग रिंक, सुविधा शुरू करने के लिए टेंडर हुआ अवार्ड
यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी के 100 साल होने पर जश्न मनाएगा हॉकी इंडिया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।