Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉकी इंडिया लीग से हटी यूपी रुद्राज टीम, वित्तीय चुनौतियों का दिया हवाला

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 11:12 PM (IST)

    यूपी रुद्राज फ्रेंचाइजी ने सोमवार को वित्तीय चुनौतियों का हवाला देते हुए हॉकी इंडिया लीग (HIL) से हटने की घोषणा की है। टीम के निदेशक सेड्रिक डिसूजा ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी रुद्राज फ्रेंचाइजी ने हॉकी इंडिया लीग से हटने की घोषणा की।

     पीटीआई, नई दिल्ली: यूपी रुद्राज फ्रेंचाइजी ने सोमवार को वित्तीय चुनौतियों का हवाला देते हुए हॉकी इंडिया लीग (HIL) से हटने की घोषणा की है। टीम के निदेशक सेड्रिक डिसूजा ने इसे एक मुश्किल फैसला करार देते हुए कहा कि, हम भारतीय हॉकी में इस लीग के महत्व को समझते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानियों की वजह से हम इसे जारी नहीं रख सके हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने संसाधनों को जमीनी स्तर पर लगाएं, जहां उनका सबसे ज्यादा दीर्घकालिक प्रभाव हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी रुद्राज टीम ने कहा कि अब उनका ध्यान भारतीय हॉकी की नींव को मजबूत करने पर होगा। इसके लिए वे स्कूल और सामुदायिक स्तर पर व्यवस्थित कार्यक्रम चलाएंगे। भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान और यूपी रुद्राज के स्टार खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने कहा कि हमारे प्रशंसकों ने अटूट वफादारी के साथ हमारा साथ दिया। अब हम हॉकी और भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करने को समर्पित रहेंगे। उनके साथी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल को विकसित करने पर हमारा ध्यान जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- India Women Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के फाइनल में, चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

    यह भी पढ़ें- Women Hockey: चीन की दीवार नहीं तोड़ पाई भारतीय महिला हॉकी टीम, हार के साथ गंवाया सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री का मौका