Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से करें पंजीकरण, देश भर में चार बैंकों की 554 शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 09:55 PM (IST)

    श्री बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने देश भर में 554 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    15 अप्रैल से होंगे रजिस्ट्रेशन (जागरण ग्राफिक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। शिव भक्तों के लिए खुशखबरी है। इंतजार समाप्त हुआ। श्री बाबा अमरनाथ की इस साल 2026 की वार्षिक यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।

    श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ने इसकी जानकारी दी है और यात्रा शुरू होने की जानकारी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न बैंकों में होने वाले बैंकों की शाखाओं में होने वाले पंजीकरण की जानकारी उपलब्ध करवा दी है। कुल 554 शाखाओं में पंजीकरण होगा।

    इन बैंकों में होगा रजिस्ट्रेशन

    पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक, यस बैंक शामिल है। जम्मू कश्मीर के डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग, पुलवामा, डोडा में संबंधित बैंकों की विभिन्न शाखाओं में एडवांस पंजीकरण किया जाएगा। बोर्ड ने विभिन्न प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी है।

    बोर्ड ने कहा है कि 9 अप्रैल के बाद से जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही वैध होगा। यात्री की आयु 13 साल से कम और 70 साल की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। एडवांस पंजीकरण पहले की तरह आधार आधारित बायोमैट्रिक तरीके से होगा। हर श्रद्धालु को आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। प्रति यात्री से एक सौ पचास रुपये की पंजीकरण फीस ली जाएगी।

    पहलगाम और बालटाल से दिया जाएगा परमिट

    पंजीकरण के साथ ही यात्री को पहलगाम या बालटाल के लिए यात्री परमिट दिया जाएगा। आरआईएफडी के बिना यात्रा की अनुमित नहीं होगी। बताते चलें कि कुछ समय पहले श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया था कि प्रथम पूजा 29 जून को होगी। हालांकि यात्रा शुरु होने की तिथि घोषित नहीं की गई मगर परंपरा के अनुसार यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी।

    श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए ग्रुप पंजीकरण के लिए भी दिशा निर्देश जारी दिए गए हैं। पांच और उससे ज्यादा श्रद्धालु जिनकी अधिकतम संख्या 30 तक होगी, वे पंजीकरण ग्रुप में करवा सकते हैं इसके लिए उन्हें श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के श्रीनगर कार्यालय से संपर्क करना होगा।

    पंजीकरण के लिए 15 अप्रैल से आवेदन किया जा सकते हैं और उसकी अंतिम तिथि 20 मई 2026 होगी। ग्रुप पंजीकरण पहले और पहले पाओ की नीति पर आधारित होगा। ग्रुप पंजीकरण सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को अपना एक ग्रुप लीडर चुनना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस डाक के जरिए भेजना होगा। पंजीकरण में प्रति यात्री 250 रुपए की पंजीकरण फीस देनी होगी और यह पेमेंट ऑनलाइन या सीधे बैंक में ट्रांसफर की जा सकती है।

    विदेशी नागरिक के लिए पंजीकरण

    विदेशी नागरिक श्रद्धालुओं का श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक से होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी के निर्देश के तहत विदेशी नागरिक श्रद्धालु को आवश्यक दस्तावेजों को पंजीकरण के लिए आईटी विभाग पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर, सर्किल ऑफिस जम्मू को ईमेल करना होगा जिसमें आवेदन फार्म आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, वैध पासपोर्ट स्कैन फोटो और प्रति यात्री पंजीकरण फीस 1550 रुपए बैंक के खाते में जमा करवानी होगी।

    यह जानकारी श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। आरआइएफडी कार्ड के बिना कोई भी श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकेगा। यह कार्ड जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में स्थापित किए जाने वाले केंद्रों में उपलब्ध होंगे।

    यात्रा के लिए हेल्प डेस्क

    यात्रा संबंधी जानकारी के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की तरफ से उपलब्ध मेल
    आइटीहेल्पडेक्सएसएएसबी1ऐट दि रेट जीमेल डॉटकॉम
    आइटीहेल्पडेक्सएसएएसबी2ऐट दि रेट जीमेल डॉटकॉम