Trending

    IND Vs NZ Final: 'हर भारतीय के दिल को गर्व से भर...', विश्व विजेता बनने पर मनोज सिन्हा ने भारतीय टीम को दी बधाई

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 11:46 PM (IST)

    भारतीय टीम ने रविवार को टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारत की टी-20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विश्व विजेता बनने पर मनोज सिन्हा ने भारतीय टीम को दी बधाई।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी है।

    उन्होंने एक्स पर लिखा कि शानदार जीत! आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। ब्लू जर्सी में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के साहस और असाधारण कौशल ने हर भारतीय के दिल को अपार गर्व से भर दिया है। हमें अपने चैंपियनों पर गर्व है।