Train Cancelled: जम्मू-कश्मीर में बारिश ने रेल रफ्तार में लगाया ब्रेक, 24 ट्रेन हुई रद
जम्मू से होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बुधवार को भी प्रभावित रहीं जिनमें से दर्जनभर रद दी गईं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सूचना दी गई और वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सुझाव दिया गया। सड़क मार्ग पहले से ही प्रभावित है और रेल मार्ग के प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू से होकर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन बुधवार दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। रेल प्रशासन की मानें तो कुछ ट्रेनें तय समय पर ही चलीं, जबकि दर्जनभर को रद करना पड़ा।
यात्रियों को स्टेशन पर सूचना दी गई। वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुझाई गईं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़क मार्ग पहले से प्रभावित है। दूसरे दिन भी रेल मार्ग प्रभावित रहने से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पूर्व एनटीईएस (राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली) या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। मौजूदा समय में रेलवे स्टेशन में अन्य राज्यों में जाने वाले हजारों यात्री फंसे हुए हैं।
रद रहने वाली ट्रेने
- रेल गाड़ी संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - अमृतसर एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - कामाख्या अमरनाथ एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 74906 पठानकोट - शहीद कैप्टन तुषार महाजन पैसेंजर l
- रेल गाड़ी संख्या 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - योग नगरी ऋषिकेश हिमगिरि एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 14504 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - कालका हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली उत्तरी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - जबलपुर एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 12266 जम्मूतवी - दिल्ली सराय रोहिल्ला राजधानी एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 74909 पठानकोट - शहीद कैप्टन तुषार महाजन पैसेंजर l
- रेल गाड़ी संख्या 12426 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (जम्मूतवी - नई दिल्ली) l
- रेल गाड़ी संख्या 26405 अमृतसर - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 18102 जम्मूतवी - टाटानगर एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन - छपरा स्पेशल जम्मू आने वाली ये गाड़ियां रहीं रद l
- रेल गाड़ी संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल - जम्मूतवी एक्सप्रेस lरेल गाड़ी संख्या 12413 अजमेर - जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 14609 योग नगरी ऋषिकेश - श्री माता वैष्णो देवी कटरा हिमकुंट एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 22461 नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 12425 नई दिल्ली - जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 12445 नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 22401 दिल्ली सराय रोहिल्ला - ऊधमपुर एसी एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 15653 गुवाहाटी - जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 20985 कोटा - शहीद कैप्टन तुषार महाजन साप्ताहिक एक्सप्रेस l
- रेल गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर - जम्मूतवी एक्सप्रेस l रेल गाड़ी संख्या 11077 पुणे - जम्मूतवी एक्सप्रेस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।