राहुल गांधी के दौरे ने कांग्रेस में भरा जोश, पहलगाम के पीड़ितों का जाना था हाल; पार्टी नेताओं को दिया ये संदेश
राहुल गांधी के पुंछ दौरे ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार किया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि इससे पार्टी मजबूत होगी। राहुल गांधी ने पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और सरकार को सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश दिया और पार्टी को लोगों तक पहुंचने का निर्देश दिया।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। राहुल गांधी का पुंछ दौरा प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा भर गया है। नेता व कार्यकर्ता खुश है कि इससे पार्टी के मजबूती मिलेगी। वे इसे पार्टी के लिए विपक्ष को जवाब देने के लिए एक अहम कदम मान रहे हैं। राहुल गांधी ने गत दिवस पुंछ का दौरा कर पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों का हाल जाना।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल का यह जम्मू कश्मीर का दूसरा दौरा था। राहुल गांधी की तरफ से जम्मू कश्मीर में ध्यान देने से प्रदेश कांग्रेस को बल मिल रहा है। पुंछ में प्रभावित परिवारों तक पहुंच बनाने वालों में राहुल गांधी बड़े नेता है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पहले स्वयं सीमांत इलाकों का दौरा कर लोगों का दुख दर्द सुना। नेताओं ने इस बार काफी अधिक सक्रियता दिखाई। सारी स्थिति की जानकारी राहुल गांधी को दी। राहुल गांधी ने आतंक के मुद्दे पर सरकार का पूरा सहयोग करने की घोषणा की।
राहुल गांधी ने नेताओं से कि वे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाए। जिस तरह से राहुल गांधी ने गुरुद्वारा, सनातन धर्म सभा गए, उससे उनका स्पष्ट संदेश था कि हमें हर एक को साथ लेकर चलना है। समाज के हर वर्ग के मुद्दों को उठाया जाए। प्रदेश प्रधान का कहना है कि राहुल गांधी का दौरा निश्चित तौर पर पार्टी की मजबूती के लिए भी अहम है।
कर्रा ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी से सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिला रहा है। पुंछ में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी तत्काल दौरा कर घायलों का हाल जाना था। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि कम समय में राहुल गांधी के दो दौरे यह बताते है कि वह लोगों के मुद्दों को लेकर कितने चिंतित है। इससे निश्चित तौर पर पार्टी नेताओं का मनोबल बढ़ता है। पार्टी के पता चलता है कि प्रदेश पर कितना ध्यान दिया जा रहा है।
राहुल गांधी ने गुरुद्वारा, स्कूल के अलावा सनातन धर्म सभा का दौरा किया। यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है। राहुल गांधी का पार्टी को यह संदेश था कि दुख की इस घंडी में हमें हर प्रभावित परिवार तक पहुंचना है। लोगों की समस्याओं को सुन कर समाधान करवाना है।
वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. सैयद नसीर हुसैन आज श्रीनगर से दिल्ली लौट गए। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा जम्मू में हैं। वह पार्टी नेताओं से बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने के लिए रणनीति बनाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।