Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली और छठ पर घर जाने वालों के लिए जरूरी खबर! रेलवे ने इस वजह से रद की ये 6 ट्रेनें

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 10:02 AM (IST)

    जम्मू-माधोपुर रेल सेक्शन में भारी बारिश के कारण रेलवे ढांचे को नुकसान हुआ है जिससे दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लगी है। उत्तर रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। दुर्ग-उधमपुर भगत दी कोठी-जम्मू कामाख्या-श्री माता वैष्णो कटड़ा अहमदाबाद-जम्मू और सूबेदार गंज-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जैसी ट्रेनें अब अपने गंतव्य स्थान तक नहीं जाएंगी

    Hero Image
    Train Cancel: जम्मू से रद रहेंगी कई ट्रेनें (फाइल फोटो)

     जागरण संवाददाता, जम्मू। दीपावली और छठ पर जाने वाले लोगों को रेलवे ने मायूस किया है। जम्मू-माधोपुर रेल सेक्शन में गत माह भारी  बारिश से प्रभावित हुए रेल ढांचे की मार लगातार यात्रियों को पड़ी रही है। उत्तर रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आंशिक रूप से रद रहेंगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह रेलगाड़ियां जम्मू आने की बजाय मध्य से ही लौट जाएंगी। पहले इन ट्रेनों को 15 अक्टूबर तक रद रखा गया था, लेकिन अब अगले आदेश तक इन्हें आंशिक रूप से रद रखा गया हैय़ 

    ये हैं हालात

    • ट्रेन संख्या 12549/12550 (दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग) जम्मू की बजाय जालंधर तक आ रही हैं।
    • ट्रेन संख्या 14803/14804 (भगत दी कोठी- जम्मू भगत दी कोठी) पठानकोट तक आ रही हैं।
    • ट्रेन संख्या 15655/15656 (कामाख्या- श्री माता वैष्णो कटड़ा- कामाख्या) सहारनपुर तक ही आ रही हैं।
    • ट्रेन संख्या  19223/19224 (अहमदाबाद (साबरमजी बीजी)- जम्मू- अहमदाबाद) फिरोजपुर तक आ रही हैं।
    • ट्रेन संख्या 20433/20434 (सूबेदार गंज- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदार गंज) अंबाला तक आ रही है।
    • ट्रेन संख्या 74906 (उधमपुर पठानकोट) और 74906 (पठानकोट- उधमपुर) अगले आदेश तक रद रहेगी