लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग
शनिवार शाम लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई ...और पढ़ें
-1762010705246.webp)
लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके। सांकेतिक फोटो
डिजिटल डेस्क, लेह। लद्दाख के लेह में शनिवार शाम अचानक धरती डोलने लगी। लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पांच बजकर 42 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
घरती डोलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि, खबर लिखने तक जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।