कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू, बर्फबारी के बाद माइनस में पहुंचा तापमान
कश्मीर घाटी में हालिया बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहाँ तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने और ठंड में और वृद्धि होने की संभावना जताई है।

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। हालिया बर्फबारी के बाद घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि मौसम के मिजाज शुष्क बने हुए हैं अलबत्ता तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड लोगों को अपना भरपूर अहसास करा रहा है। पहलगाम व गुलमर्ग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। श्रीनगरवासियों ने न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेलसियस के साथ मौजूदा मौसम की सबसे ठंडी रात गुजारी। वहीं पहलगाम न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेलसियस के साथ घाटी का सब से ठंडा क्षेत्र बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -0.3,कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -0.7,कुकरनाग में 1,6 जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान-2.6 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया।
इधर मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक घाटी में मौसम के मिजाज आमतौर पर शुष्क रहने अलबत्ता इस बीच ठंड में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई है। विभाग के निदेशक डा मुख्तार अहमद ने कहा,17 नवंबर तक मौसम में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मौसम के मिजाज शुष्क बने रहेंगे अलबत्ता तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।