Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर लैंडस्लाइड, NH-44 पर गिरे पत्थर; दोनों तरफ से ट्रैफिक बंद

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 02:56 PM (IST)

    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। रामबन जिले में पत्थर गिरने से रास्ता बाधित हो गया, जिससे या ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। शनिवार को भारी बारिश और मौसम के खराब मिजाज के कारण रामबन जिले के कई क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एनएच 44 पर भूस्खलन के कारण पत्थर गिरने लगे जिससे रास्ता बाधित हुआ।

    भूस्खलन के कारण गंगरू, हिंगनी और शालगड़ी सुरंग क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सुरंग क्षेत्रों के आसपास पत्थर गिरने और मिट्ठी धंसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके अलावा मेहर के पास भूस्खलन होने से रास्ता बाधित हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया है। कई ट्रक और यात्री वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन मलबा हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश और गिरते पत्थरों के कारण काम में रुकावट आ रही है। यात्रियों का सलाह दी गई है कि सफर करने से पहले मौसम का मिजाज देख लें और यदि आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें। 

    38 वाहनों का किया गया रेस्क्यू

    वहीं, उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर भारी बर्फबारी के बाद रात भर चले अभियान के दौरान फंसे 38 वाहनों को बचाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा चलाया गया था, क्योंकि रजदान दर्रे के पास ताज़ा बर्फबारी के कारण कई वाहन फंस गए थे।

    अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया जबकि सड़क को साफ करने के प्रयास जारी थे। बता दें कि गुरेज़ घाटी में पिछले कुछ दिनों से ताज़ा बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 85 किलोमीटर लंबी बांडीपुर-गुरेज सड़क पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में क्षेत्र में लगातार बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

    कैसा रहेगा मौसम?

    10 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आज देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होनी की संभावना है। इसके साथ ही ओले गिरने का भी अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होगा।

    • 5-6 अप्रैल: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।
    • 7-8 अप्रैल: कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में)/गरज/तेज हवाएं चलेंगी।
    • 9-11 अप्रैल: छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में)।
    • 12-15 अप्रैल: आमतौर पर शुष्क मौसम।