Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश का एक आतंकी ढेर, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका; जारी है मुठभेड़

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 05:56 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षा बलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। 2-3 आतंकियों के छिपे होने की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उधमपुर के मजलता में सुरक्षाबलों और जैश आतंकियों की मुठभेड़ (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षाबलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। इस दौरान एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार, चिगला बलोता क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

    सेना ने ऑपरेशन की पुष्टि की

    सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, "एक इंटेलिजेंस आधारित जॉइंट ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने आज शाम करीब 4 बजे बसंतगढ़ के सामान्य इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया है। इस दौरान घेराबंदी कर गोलीबारी की गई। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है।"

    गौरतलब है कि रविवार रात से जोफड़ इलाके में भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उधमपुर के ऊपरी इलाकों में आतंकियों की संभावित मौजूदगी की सूचना के चलते सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।