कटड़ा में वैष्णो देवी का भव्य जागरण, 51 हजार दीपों से रोशन हुआ पंडाल; श्रद्धालुओं ने की मां की आराधना
कटड़ा में मां वैष्णो यात्रा मंडल द्वारा आयोजित भव्य जागरण में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 16 वर्षों से यह मंडल दीपावली के बाद इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें हवन, कलश यात्रा और विशाल जागरण शामिल हैं। जागरण में 51000 दीपक जलाए गए और श्रद्धालुओं ने भक्तिमय भजनों का आनंद लिया।
-1762081286398.webp)
कटड़ा में वैष्णो देवी का भव्य जागरण। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, कटड़ा। देश के विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कटड़ा में मां वैष्णो यात्रा मंडल द्वारा आयोजित भव्य जागरण में हाजिरी लगाकर मां वैष्णो देवी की आराधना की। मां वैष्णो यात्रा मंडल द्वारा लगातार बीते 16 वर्षों से आधार शिविर कटड़ा में दीपावली के बाद एक और दीपावली धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में मां वैष्णो देवी के भव्य जागरण के आयोजन से पहले हवन यज्ञ तथा कलश यात्रा आयोजित हुई उसके उपरांत विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जागरण स्थल पर स्थापित मां वैष्णो देवी के विशाल पंडाल के समक्ष 51000 दीपक जलाए गए। इस मौके पर मां वैष्णो यात्रा मंडल के प्रधान राज सहगल द्वारा अपनी मधुर आवाज में मां वैष्णो देवी के भजन प्रस्तुत किए।
श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा, मां वैष्णो देवी के मुख्य आरती पुजारी सुदर्शन पुजारी, धर्मपत्नी तथा भाई नरेश पुजारी, श्री माता वैष्णो देवी प्रेस क्लब कटड़ा प्रधान अरुण शर्मा, वाइस चेयरमैन राकेश शर्मा, सचिव शुभम शर्मा के साथ ही नगर के गन्यमान्य व्यक्तियों ने जागरण में हाजिरी लगाकर मां वैष्णो देवी की आराधना की।
इस मौके पर मां वैष्णो देवी के मुख्य आरती पुजारी सुदर्शन पुजारी ने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतो से आए श्रद्धालुओं द्वारा मां वैष्णो देवी के आयोजित इस भव्य जागरण से एक और जहां भक्ति का वातावरण उत्पन्न हुआ है तो दूसरी और मां वैष्णो देवी का असीम आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
सुदर्शन पुजारी ने कहा कि मां वैष्णो देवी विश्व का कल्याण करें, श्रद्धालुओं को सुख शांति प्रदान करें और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। वही विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित ऐसे भव्य जागरणों से मां वैष्णो देवी की यात्रा में साल दर साल बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका श्रेय ऐसे श्रद्धालुओं को जाता है जो मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के साथ ही लगातार जागरण का आयोजन करते आ रहे हैं और यही श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा के ब्रांड एंबेसडर हैं।
श्रद्धालुओं को आधार शिविर कटड़ा में किसी तरह की परेशानी ना हो जिसको लेकर प्रशासन को अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। वही मां वैष्णो यात्रा मडल के प्रधान राज सहगल ने कहा कि बीते 16 वर्षों से निरंतर दीपावली के बाद एक और दीपावली कार्यक्रम का आयोजन कर विशाल माता का जागरण आयोजित करते आ रहे हैं ताकि मां वैष्णो देवी की असीम कृपा सभी पर बनी रहे और मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी हो।
राज सहगल ने कहा कि जब तक मां वैष्णो देवी की असीम कृपा बनी रहे और मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी हो। राज सहगल ने कहा कि जब तक मां वैष्णो देवी की असीम कृपा बनी रहेगी भविष्य में भी ऐसे भव्य जागरण आयोजित होते रहेंगे। बता दे की दिल्ली निवासी राज सहगल हर वर्ष देश के विभिन्न प्रांतो से सैकड़ो श्रद्धालुओं को लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं और मां वैष्णो देवी का भव्य जागरण आयोजित करते हैं।
मौके पर वैष्णो यात्रा मंगल के अन्य सदस्य रमेश चंद्र बब्बर, नरेश अरोड़ा, विपिन कुमार, संजय अरोड़ा के साथ ही अन्य सदस्य शामिल थे जिन्होंने सफलतापूर्वक मां वैष्णो देवी का भव्य जागरण आयोजित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।