अब वैष्णो देवी से 20 मिनट में पहुंचें शिवखोड़ी, कटड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू; कितना लगेगा फेयर?
कटड़ा में वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के श्रद्धालुओं के लिए नए हेलीपैड का उद्घाटन हुआ है। यह सेवा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी और यात्रा को सुगम बनाएगी, ...और पढ़ें

शिवखोड़ी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू (जागरण फाइल)
HighLights
कटड़ा में शिवखोड़ी यात्रा के लिए नया हेलीपैड खुला।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा।
श्रद्धालुओं को अब कटड़ा से शिवखोड़ी तक सीधी हेलीकॉप्टर सेवा।
जागरण संवाददाता, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब शिवखोड़ी की यात्रा और अधिक सुगम होने जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कटड़ा के हट क्षेत्र में नवनिर्मित हेलीपैड का उद्घाटन किया।
इस हेलिपैड का निर्माण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तथा शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह परियोजना जम्मू-कश्मीर में धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि हैलीपैड का निर्माण आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानकों के अनुरूप किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है और इस नई सेवा से कटड़ा से शिवखोड़ी तक की यात्रा कम समय में पूरी हो सकेगी।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर संपर्क व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आधुनिक हेलीपैड विकसित किया गया है। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”
उपराज्यपाल ने बताया कि करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा। अब श्रद्धालु कटड़ा से सीधे भगवान शिव की पावन गुफा शिवखोड़ी के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार तीर्थ पर्यटन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। इस मौके पर श्राइन बोर्ड सीईओ सचिन कुमार वैश्य, श्राइन बोर्ड सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी
कितना लगेगा किराया?
शिवखोड़ी दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर मात्र 20 मिनट में कटडा से शिवखोड़ी तक पहुंचा देता था। जबकि भक्तों को वाहनों के जरिए जम्मू या फिर कटडा से शिवखोड़ी तक पहुंचने में ढाई से 3 घंटे तक का समय लगता है।
श्रद्धालुओं को इससे पहले कटडा से शिवखोड़ी हेलीकॉप्टर से आने- जाने का प्रति श्रद्धालु 8500 रुपये किराया देना पड़ता था। कटडा से शिवखोड़ी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 13 अक्टूबर 2010 को आरंभ हुई थी, संभव है कि किराया 8 से 10 हजार के बीच ही हो।
यह भी पढ़ें- तपते मौसम में भी नहीं थके मां के भक्तों के कदम, कटड़ा से भवन तक जयकारों के बीच हर सुविधा के साथ सुगम हुई यात्रा
यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी यात्रियों के लिए खुशखबरी, 238 करोड़ से सुरक्षित होगा कटड़ा रेल रूट, सुरंग-पुल होंगे और मजबूत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।