Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चास स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:26 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बोकारो बेरमो विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने 468 बूथों पर मतदान किया। इ

    Hero Image
    चास स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम

    जागरण संवाददाता, बोकारो : बेरमो विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने 468 बूथों पर मतदान किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट मशीन चास बाजार समिति लाई गई। यहां ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रखा गया। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। बेरमो विधानसभा चुनाव में 1872 मतदान कर्मियों को लगाया गया था। जबकि 51 सेक्टर पदाधिकारी, 50 माइक्रो ऑब्•ार्वर, छह जोनल मजिस्ट्रेट तथा दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था। सभी ने बाजार समिति में पहुंचकर अपना प्रतिवेदन समर्पित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -10 को होगी मतगणना : यहां 10 नवंबर को मतगणना होगी। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी की गई है। इस दिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के लिए 28 टेबल बनाया जाएगा। पूरे विधानसभा में मिले मतों की गणना 17 राउंड की मतगणना होगी। 150 से अधिक कर्मचारियों को लगाया जाएगा।