Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत; विरोध में सड़क जाम

    By ZULQAR NAINEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sat, 16 May 2026 07:43 AM (IST)

    चतरा के हंटरगंज बाजार में मार्निंग वॉक कर रही एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चतरा। जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

    हंटरगंज बाजार के समीप वृद्ध महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाई जाए।

    सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि हाइवा की पहचान कर ली गई है। जल्द ही वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    फिलहाल सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम भारी वाहनों पर लगाम कौन लगाएगा?

    कब तक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते रहेंगे? स्थानीय लोगों का आरोप है कि न जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही जिला प्रशासन ठोस पहल कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- पोते ने ही रची थी दादा-दादी के मर्डर की साजिश, पूछताछ में खुलासा; अंधविश्वास और रंजिश की वजह से किया कत्ल

    यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किए गए हमले में घायल जमशेदपुर के युवक की मौत, लोगों ने किया जमकर हंगामा