Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chatra News: थाली में दाल-सब्जी के लिए तरस रहे हैं बच्चे, अंडा व फल बना सपना

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 04:54 PM (IST)

    चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के सरकारी स्कूलों में पिछले कुछ महीनों से बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है। दाल सब्जी अंडा और फल गायब हो गए हैं और बच्चे माड़-भात खाने को मजबूर हैं। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल से आवंटन नहीं आया है जिसके कारण यह स्थिति बनी हुई है। मध्याह्न भोजन बंद होने की आशंका से विद्यालय के सचिव और अध्यक्ष चिंतित हैं।

    Hero Image
    स्कूलों में बच्चों की थाली से दाल-सब्जी गायब। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के बच्चों की थाली से दाल और सब्जी के साथ फल और अंडा गायब हो गया। बच्चे माड़-भात पर आश्रित हैं। यह परिस्थिति पिछले चार-पांच महीनों से उत्पन्न है। अधिकारी आवंटन का रोना रो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल महीने से प्रतिपूर्ति मद में आवंटन नहीं आ रहा है। नामांकन का 80 प्रतिशत उपस्थिति मानते हुए विद्यालयों को प्रतिपूर्ति मद एवं चावल का आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार पौष्टिक आहर के लिए फल एवं अंडा की आपूर्ति होती है।

    लेकिन जब से आवंटन पर ब्रेक लगा है, बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है। प्रखंड के अधिकांश स्कूलों में बच्चों को माड़-भात परोसा जा रहा है। विद्यालयों के सचिव व अध्यक्ष विवशता में फंसे हुए हैं।

    उन्हें डर सता रहा है कि यदि मध्याह्न भोजन बंद होता है, तो सारी जवाबदेही उनके ऊपर होगी। वरीय अधिकारियों का कहना है कि आवंटन को लेकर प्रदेश से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

    कुछ स्कूलों में बच्चों को सिर्फ चावल परोसा जा रहा है। इससे स्थानीय लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं और मध्याह्न भोजन बंद होने की भी संभावना है। 

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: नागरिक सुविधाएं बढ़ाने पर टाटा स्टील की बड़ी योजना, वाइस प्रेसिडेंट ने की घोषणा