Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoghar News: देवघर में 10 साल से बंद मकान से आ रही थी बदबू, दरवाजा खोला तो फंदे से लटका मिला कांवड़िया का शव

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 02:48 PM (IST)

    देवघर के नगर थाना क्षेत्र में एक बंद घर में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला। मृतक ने कांवरिया का ड्रेस पहना हुआ था। मकान दस वर्षों से बंद था और दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    बंद पड़े घर में लटका मिला अज्ञात अधेड़ का शव। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, देवघर। नगर थाना क्षेत्र के हदहदिया पुल के पास स्थित एक बंद पड़े घर में गुरुवार दिन में एक अज्ञात अधेड़ का लटका हुआ शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बतायी जाती है। उसने कांवरिया का ड्रेस पहन रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उक्त मकान अधिवक्ता ललित झा का बताया जा रहा है। ललित झा ने बताया कि उक्त मकान जर्जर हो गया था। इस कारण उसे बंद कर दिया था। उक्त मकान करीब दस वर्ष से बंद पड़ा था।

    इसी दौरान पास के घर में जहां पर कबाड़ी का संचालन किया जाता है कि उसे उनके बंद पड़े घर के अंदर से दुर्गंध मिलने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

    छानबीन के क्रम में ताला खोलकर घर के अंदर से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया। वह फंदे से लटका हुआ था। शव काफी सड़ चुका था । शव को देखने से लगा कि ये एक सप्ताह से अधिक पुराना है। मृतक के गेरुआ कपड़ा पहन रखा है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या कर ली है। वहीं, मृतक के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, सहयोगियों में आक्रोश