Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीसीसीएल में बड़ा फेरबदल: सभी 12 एरिया के सेल्स मैनेजरों का तबादला

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:05 PM (IST)

    Coal India: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने अपने सभी 12 एरिया के 12 सेल्स अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिससे कंपनी में हड़कंप मच गया है। ...और पढ़ें

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बीसीसीएल ने 12 एरिया के सेल्स अधिकारियों का तबादला किया।

    2. कुल 12 वरिष्ठ से उप प्रबंधक स्तर के अधिकारी प्रभावित।

    3. अधिकारियों को 9 जुलाई 2026 तक कार्यमुक्त होने का आदेश।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने अपने सभी 12 एरिया के सेल्स विभाग (बिक्री विभाग) के अधिकारियों को तबादला कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को 12 अफसरों के तबादले का फरमान जारी किया। एक साथ सभी एरिया के सेल्स अधिकारी बदले जाने के बाद एरिया से लेकर मुख्यालय तक हड़कंप मचा हुआ है।

    कंपनी मुख्यालय से निकले आदेश के मुताबिक वरिष्ठ प्रबंधक से लेकर उप प्रबंधक तक के 12 अफसरों को नई जगह तैनाती दी गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी अफसरों को नौ जुलाई 2026 की दोपहर तक पुरानी जगह से कार्यमुक्त कर दिया जाए। अगर किसी को तय समय तक नहीं छोड़ा गया तो वह 10 जुलाई की सुबह से खुद ही मुक्त माना जाएगा। यह नियम सीएमडी के 2016 के आदेश के तहत लागू होगा।

    कतरास क्षेत्र और पीबी क्षेत्र में क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक का पद खाली होने पर वहां के महाप्रबंधक को दूसरे विभाग से अफसर लेकर काम चलाने की छूट दी गई है। यह इंतजाम तब तक रहेगा जब तक बिक्री विभाग के नए अफसरों की तैनाती नहीं हो जाती।

    स्थानांतरित सेल मैनेजरों की सूची 

    • रतीश कुमार टी — सिजुआ क्षेत्र से वाशरी डिवीजन
    • चंद्रजीत कुमार — ब्लाक-2 क्षेत्र से बरोरा क्षेत्र
    • हिमांशु टिटोरिया — पूर्वी झरिया क्षेत्र से गोविंदपुर क्षेत्र
    • परमेंद्र कुमार — बरोरा क्षेत्र से सिजुआ क्षेत्र
    • अमित कुमार — बस्ताकोला क्षेत्र से कुसुंडा क्षेत्र
    • नीलमणि — लोदना क्षेत्र से गुणवत्ता प्रबंधन, गोविंदपुर
    • राकेश रंजन — लोदना क्षेत्र से बिक्री मुख्यालय
    • रितेश कुमार सिंह — सिजुआ क्षेत्र से गुणवत्ता प्रबंधन, कुसुंडा
    • अहसानुल हक — ब्लाक-2 क्षेत्र से बस्ताकोला क्षेत्र
    • संजीव कुमार झा — गोविंदपुर क्षेत्र से पूर्वी झरिया क्षेत्र
    • चंद्र राज — कतरास क्षेत्र से लोदना क्षेत्र
    • राहुल सिंह — कुसुंडा क्षेत्र से ब्लाक-2 क्षेत्र

    खबरें और भी