Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में BJP नेता की बेटी ने किया प्रेम विवाह, लड़के की मां ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 08:54 AM (IST)

    धनबाद के जोड़ापोखरा में भाजपा नेता की बेटी ने पवन केसरी नामक युवक से प्रेम विवाह किया जिसके बाद लड़के की माँ ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़की ने कोर्ट मैरिज के बाद वीडियो जारी किया और खुद को बालिग बताया। लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पिछले साल भी भागकर शादी कर चुके हैं।

    Hero Image
    धनबाद के जोड़ापोखरा में भाजपा नेता की बेटी ने पवन केसरी नामक युवक से प्रेम विवाह किया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, अलकडीहा (धनबाद)। धनबाद के जोड़ापोखरा इलाके में रहने वाले एक भाजपा नेता की बेटी ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया था (जागरण वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है)।

    इधर, इस मामले में लड़के की मां आरती देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके बेटे के साथ कुछ भी बुरा हो सकता है, क्योंकि नेता जी दबंग हैं। इसलिए पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे। दरअसल, लड़की ने प्रेम प्रसंग के बाद घर से भागकर उसी इलाके में रहने वाले पवन केसरी नामक युवक से शादी कर ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने कोर्ट मैरिज की जानकारी देते हुए इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था। उसने यह भी कहा था कि वह बालिग है। इधर, लड़की के पिता ने भी जोड़ापोखरा थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों छह दिनों से अपने घर से लापता हैं। उनके कोलकाता में होने की बात कही जा रही है।

    पिछले साल भी उन्होंने प्रेम विवाह किया था। लड़के की मां आरती देवी लोदना बाजार में सब्जी मसाला बेचती हैं। बेटा पवन बाजारों में इसकी सप्लाई करता है। दोनों दो साल से प्रेम करते थे। पिछले साल 15 अप्रैल को भी दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। फिर पुलिस की मदद से परिजन लड़की को घर ले आए थे। इसके बावजूद दोनों ने मंगलवार को मंदिर में दोबारा शादी कर ली।

    इस घटना से दोनों परिवारों में तनाव है। भाजपा नेता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पवन की मां का कहना है कि अगर बेटा अपने समुदाय की लड़की से शादी करता तो उन्हें बहुत खुशी होती। ऐसे में हमारे बेटे को लड़की के पिता से खतरा है।

    लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। शादी करने के बाद दोनों कोलकाता में हैं। हमें इसकी जानकारी मिली है। हम उनके सही लोकेशन का पता लगा रहे हैं, ताकि दोनों को लाया जा सके। इसके अलावा पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती।

    -उदय कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, जोड़ापोखर थाना।