पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के जाते ही माैसम का बदला रंग, धनबाद का तापमान धड़ाम, ट्रेन परिचालन प्रभावित
Dhanbad Weather Update पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही धनबाद के माैसम में बदलाव आया है। एक सप्ताह बाद पारा 9 डिग्री से नीचे आ गया है। इससे ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है। धनबाद-दिल्ली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं।

जागरण संवाददाता,धनबाद। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के जाते ही ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम का मौसम सर्द रहा। रात बढ़ने के साथ ठंड भी बढ़ती रही। देर रात चली सर्द हवाओं ने बेहद ठंड का एहसास कराया। रविवार को सुबह भी देर तक कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप खिलने का अनुमान है। हालांकि धूप निकलने के बाद भी दिन का तापमान ठंडा रहेगा। शाम ढलने के साथ ठंड और बढ़ेगी। रविवार की रात से न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। रात का तापमान 9 डिग्री पर रहेगा। अगले कई दिनों तक रात के तापमान में ठंडक बनी रहेगी। इसके 9 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में भी अगले कई दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।
16 जनवरी से हिमालय में फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
16 जनवरी से हिमालय में पश्चिम विक्षोभग एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इसका व्यापक असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दिखेगा। इसके ठीक बाद 18 जनवरी को भी हिमालय में फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 18 को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर धनबाद पर भी दिख सकता है। 22 जनवरी से धनबाद में बादल छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का कई दिनों तक प्रभाव दिख सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है ठंड में पश्चिमी विक्षोभ सामान्य प्रक्रिया है। इससे पहले दिसंबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभ आया था। पिछले दिनों भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही घने बादल छाने के साथ-साथ कई दिनों तक हल्की बारिश भी हुई। अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर धनबाद समेत पूरे राज्य में दिख सकता है।
कोरोना के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित
कोहरे का असर ट्रेन परिचालन पर भी दिख रहा है। नई दिल्ली से धनबाद की तरफ आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से गोमो पहुंची।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।