धनबाद में प्रिंस खान गिरोह का पर्दाफाश; 12 सदस्य गिरफ्तार, हथियारों के साथ नकदी बरामद
धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी व्यवसायियों से रंगदारी मांगते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने राजगंज में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरोह के वित्तीय प्रबंधकों को भी गिरफ्तार किया है, जो अवैध कमाई को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करते थे। प्रिंस खान गिरोह पर यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान और उसके गुर्गे सैफी उर्फ मेजर के आतंक पर धनबाद पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। प्रिंस खान के गुर्गे लंबे समय से व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की मांग व जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
गिरोह के आर्थिक स्रोतों, शूटरों के नेटवर्क और हथियार तस्करी चैनल को खत्म करने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर 12-13 अक्टूबर की रात प्रिंस खान गिरोह के दर्जन भर अपराधियों को पुलिस ने एक साथ अपराध की रणनीति बनाते गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से हथियार व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से धनबाद में प्रिंस खान के द्वारा दिए जानेवाले कई वारदात टल गई। गिरफ्तार अपराधियों ने ही पिछले दिनों राजगंज में पेट्रोल पंप में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना गुनाह स्वीकार किया है, यहां तक की फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में सुरज तांडी, आशीष कुमार सिंह, तौकिर राजा, अफरिदी राजा उर्फ अफरिदी सिद्दीकी, लक्की विशाल उर्फ छोटू, पवन कुमार सिंह, रितिक विश्वकर्मा, अमन कुमार गुप्ता, विक्रम साव, आकाश वर्णवाल, तौकिल अंसारी और अभिषेक पांडे उर्फ पप्पू शामिल है।
इन अपराधियों में कई शूटर तो कई तकनीकी सहयोगी और वित्तीय प्रबंधन करनेवाले गुर्गे हैं। इन अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा, कारतूस तथा दो देशी बम के अलावा 31 हजार 870 रुपये तथा दो पल्सर व होंडा की बाइक व सात मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस की इस सफलता को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि राजगंज मामले के अलावा बैंकमोड़ थाना क्षेत्र से छापेमारी में गिरोह द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, बम और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए।
इसके लिए बैंकमोड़ थाना में एक दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। साथ ही, गिरोह की अवैध कमाई और रंगदारी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने वाले विक्रम साव, पवन सिंह समेत अन्य पांच लोगों को कतरास थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
इनसे वित्तीय लेन-देन के कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इसके लिए कतरास थाना कांड में भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गिरोह जो व्यवसायियों को लगातार धमकाकर रंगदारी वसूलता था और गिरोह के सरगना प्रिंस खान को आर्थिक फायदा पहुंचाता था। पुलिस का यह अभियान गिरोह की रीढ़ तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।
क्रमांक | नाम | उम्र (वर्ष) | पता | भूमिका |
---|---|---|---|---|
01 | सुरज तांडी | 20 | सम्बलपुर, थाना कदमा, जिला जमशेदपुर | शूटर |
02 | आशीष कुमार सिंह | 19 | हटीया बस्ती, थाना कदमा, जिला जमशेदपुर | शूटर |
03 | तौकिर राजा | 24 | न्यू मस्जिद, कमरमकदुमी रोड, वासेपुर, थाना बैंकमोड़, जिला धनबाद | शूटर |
04 | अफरिदी राजा उर्फ अफरिदी सिद्धकी | 24 | कमरमकदुमी रोड, वासेपुर, थाना बैंकमोड़, जिला धनबाद | षड्यंत्रकर्ता |
05 | लक्की विशाल उर्फ छोटु उर्फ विशाल | 19 | हलुतबनी नामोटोला, थाना परसुडीह, जिला जमशेदपुर | शूटर |
06 | पवन कुमार सिंह | 29 | आजाद नगर, भूली ए ब्लॉक, नियर कर्मधारी तालाब, थाना भूली ओ.पी., जिला धनबाद | अवैध रकम का वित्तीय प्रबंधक |
07 | रितिक कुमार विश्वकर्मा | 24 | भगत सिंह हनुमान मंदिर, कतरास बाजार, थाना कतरास, जिला धनबाद | अवैध रकम का वित्तीय प्रबंधक |
08 | अमन कुमार गुप्ता | 24 | गुहीबांध बस स्टैंड के पास, थाना रामकनाली ओ.पी., जिला धनबाद | तकनीकी सहयोगकर्ता |
09 | विक्रम कुमार साव | 32 | आजाद नगर, भूली ए ब्लॉक, नियर लाल भवन, थाना भूली ओ.पी., जिला धनबाद | अवैध रकम का वित्तीय प्रबंधक |
10 | आकाश वर्णवाल | 28 | कतरास बाजार, राजबाड़ी रोड, थाना कतरास, जिला धनबाद | तकनीकी सहयोगकर्ता |
11 | तौकिल अंसारी | 34 | भूली ए ब्लॉक, क्वार्टर नं. 100, थाना भूली ओ.पी., जिला धनबाद | तकनीकी सहयोगकर्ता |
12 | अभिषेक पाण्डेय उर्फ पप्पू | 29 | भटमुड़ना मोड़, एसबीआई बैंक के पास, कतरास; स्थायी पता–पाण्डेयपुर, थाना मेघनाथपुर, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) | तकनीकी सहयोगकर्ता |
क्रमांक | विवरण | मात्रा |
---|---|---|
01 | देशी पिस्टल | 01 अदद |
02 | देशी कट्टा | 01 अदद |
03 | जिंदा गोली (7.6 एमएम और 8 एमएम) | 03 अदद |
04 | देशी बम | 02 अदद |
05 | नगद रकम | ₹31,970/- |
06 | मोटरसाइकिल | 02 अदद • पल्सर 250cc — 01 • होण्डा ड्रीम योगा — 01 |
07 | स्मार्टफोन | 07 अदद |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।