Indian Railway Update: धनबाद रेल मंडल बना देश का नंबर वन, माल ढुलाई और राजस्व में रचा इतिहास
Dhanbad Rail Division Tops India: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन धनबाद रेल मंडल ने बिलासपुर को पछाड़कर भारतीय रेल में माल ढुलाई और राजस्व में पहला स्थान हा ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई में धनबाद ने बनाया रिकार्ड।
जागरण संवाददाता, धनबाद। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के लिए बेहद खास रहा। दिनभर बिलासपुर मंडल के साथ कड़ी टक्कर होती रही। सुबह से देर रात 12 बजे तक रेल अधिकारी कंट्रोल में डटे रहे। आखिरकार बिलासपुर को पछाड़ कर धनबाद ने भारतीय रेल में नंबर वन का ताज पहन लिया।
धनबाद रेल मंडल ने 194 मिलीयन टन लोडिंग कर 25 हजार करोड़ का आमदनी हासिल किया। देर रात रिकार्ड जारी होते ही डीआरएम कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने अधिकारियों और नंबर वन बनाने में पसीना बहाने वाले कर्मचारियों की पीठ थपथपाई।
धनबाद रेल मंडल ने नंबर वन बनने की राह एक सप्ताह पहले ही तय कर ली थी। बिलासपुर मंडल से निर्णायक बढ़त बनाकर तेजी से आगे बढ़ रहा था। आंकड़े के अनुसार, 21 मार्च को ही धनबाद मंडल ने बिलासपुर से लगभग 19 करोड़ अधिक का राजस्व प्राप्त कर लिया था।
22 मार्च तक धनबाद मंडल की आमदनी 22905 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी थी। हालांकि बिलासपुर कांटे की टक्कर दे रहा था। मंगलवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन धनबाद ने नंबर एक का ताज झटक लिया। विस्तृत आंकड़े बुधवार को जारी किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।