Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद समेत झारखंड के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश और वज्रपात के संकेत, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 07:56 AM (IST)

    तकरीबन आठ दिन खामोश रहने के बाद मानसून एक बार फिर गरज के साथ बरस पड़ा है। बुधवार को सुबह से बादल छाने के बाद दोपहर में जोरदार बारिश हुई घंटे भर की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। देर रात फिर बारिश हुई।

    Hero Image
    आज मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

    जागरण संवाददाता धनबाद: तकरीबन आठ दिन खामोश रहने के बाद मानसून एक बार फिर गरज के साथ बरस पड़ा है। बुधवार को सुबह से बादल छाने के बाद दोपहर में जोरदार बारिश हुई घंटे भर की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश खत्म होने के बाद भी बादल छाए रहे और देर रात फिर बारिश हुई। तकरीबन एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। गुरुवार को भी बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश के संकेत दिए हैं। कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक से 29 जून के दौरान धनबाद में सामान्य से 32 फीसद कम बारिश हुई है। हालांकि झारखंड के अन्य 24 जिलों की बात करें तो पश्चिमी सिंहभूम को छोड़कर अन्य सभी जिले बारिश के मामले में धनबाद से पिछड़े हुए हैं। 32 फीसद कम बारिश के बाद भी धनबाद झारखंड में सर्वाधिक बारिश वाला दूसरा जिला है।

    मौसम विभाग की मानें तो पूरब से पश्चिम तक बने ट्रफ की वजह से पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक बादलों की शृंखला बनी हुई है, जिससे रह-रहकर बारिश हो रही है। दूसरी ओर, मानसून के जानकार डॉ एसपी यादव का कहना है कि इस बार मानसून कमजोर रहा। झारखंड में मानसून का प्रवेश भी कमजोर रहने के दौरान ही हुआ। यही वजह है कि राज्य में अब तक कम बारिश हुई है। अब मानसूनी बादल दिल्ली की ओर जा रहे हैं। दिल्ली से होकर 15 जुलाई तक राजस्थान पहुंचेंगे। दिल्ली और राजस्थान की ओर जाने वाले मानसूनी बादलों का ट्रैक झारखंड होकर ही है। यही बादल बारिश करा रहे हैं। इसके बाद राजस्थान से लौटने वाले मानसूनी बादल यहां फिर बारिश कराएंगे। फिलहाल मानसून के सामान्य रहने की संभावना है।