Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रही बड़ी टेंशन! देवघर, धनबाद... सहित कई जिलों में बारिश मचाएगी गदर; अलर्ट जारी
धनबाद सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदली दोपहर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। धनबाद में अब तक सामान्य से 33% अधिक वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रविवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम ने अचानक रंग बदल लिया। घने बादल छाए और लगभग आधे घंटे तक वर्षा हुई।
बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने धनबाद समेत कई जिलों में तीन दिनों तक गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। दक्षिण में तेलंगाना और उससे सटे भाग में लाे प्रेशर सक्रिय है।
इन मौसम प्रणालियों का असर अगले तीन दिनों तक दिख सकता है। राज्य के लगभग सभी जिलों में वर्षा होगी। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने व वज्रपात की भी संभावना है।
- आज धनबाद के साथ बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसांवा
- मंगलवार को धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ व रांची
- बुधवार को गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा,पलामू व गढ़वा
अब तक 1257.7 मिलीमीटर वर्षा, अभी अभी 16 दिन और मानसून सीजन
एक जून से शुरू हुआ मानसून सीजन 30 सितंबर तक रहेगा। अब तक धनबाद में 1257.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक है। मानसून सीजन के 16 दिन शेष हैं। सितंबर में भी सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।