Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु की राह आसान, 13 जुलाई तक चलेगी धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल; बिहार और यूपी वालों को भी फायदा

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 09:31 PM (IST)

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन अब धनबाद से 13 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गर्मी की छुट्टियों में बेंगलुरु की राह आसान, 13 जुलाई तक चलेगी धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। गर्मी की छुट्टियों में बेंगलुरु तक पहुंचने की राह आसान होगी। धनबाद से यशवंतपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फेरा जुलाई तक बढ़ेगा। रेलवे ने 06563 यशवंतपुर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल को 24 अप्रैल तथा 06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल को 27 अप्रैल तक चलाने की घोषणा की है।

    अब दोनों ओर से 11-11 फेरे बढ़ाए जाएंगे। धनबाद से 13 जुलाई और यशवंतपुर से 11 जुलाई तक ट्रेन चलेगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है।

    पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ने धनबाद रेल मंडल को फेरे विस्तार संबंधी तैयारी शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है।

    झारखंड-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

    धनबाद से गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा जैसे झारखंड के स्टेशन के साथ बिहार के गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होकर गुजरने वाली ट्रेन से दोनों राज्यों के यात्रियों को बेंगलुरु तक पहुंचने की सीधी ट्रेन मिल सकेगी।

    बेंगलुरु के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के कई शहरों तक पहुंचने की राह भी आसान होगी।

    दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों के फेरे बढ़ने की भी जगी उम्मीद

    धनबाद से दिल्ली और लोकमान्य तिलक मुंबई के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने की भी उम्मीद है। धनबाद से दिल्ली की ट्रेन इस माह तीन फेरे और लगाएगी।

    धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई की साप्ताहिक ट्रेन 24 मार्च को अंतिम फेरा लगाएगी। फेरे बढ़ने से गर्मी की छुट्टी और शादियों वाले सीजन में यात्रियों की मुश्किल आसान होगी।