गया में चल रहा काम: गंगा-दामोदर और कोशी एक्सप्रेस के मार्ग बदले; आज से स्वर्णरेखा आदित्यपुर तक ही
Train Update गया स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण 21 मार्च तक धनबाद से पटना जाने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस क ...और पढ़ें

गया स्टेशन पुनर्विकास के कारण ट्रेन मार्ग में बदलाव।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दमोदर एक्सप्रेस का मार्ग बुधवार से बदल दिया गया। धनबाद से गया व पटना के बदले धनबाद से कोडरमा के बाद बंधुआ, तिलैया, इस्लामपुर व फतुहा होकर पटना जाएगी।
यह बदलाव 21 मार्च तक प्रभावी रहेगा। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन का कोडरमा के बाद किसी भी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
दूसरी ओर, हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस पांच फरवरी से 21 मार्च तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। पहले बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर व बख्तियारपुर होकर चलने की सूचना जारी की गई थी। अब इसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
यह ट्रेन बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ और बख्तियारपुर लिंक केबिन होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने के दौरान इस ट्रेन का ठहराव पैमार, तिलैया व बिहार शरीफ में होगा। मार्ग परिवर्तन पांच फरवरी से 21 मार्च तक जारी रहेगा।
दरअसल, गया स्टेशन पर शुरू हुए पुनर्विकास कार्याें के कारण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 45 दिनों तक ट्रेनें गया नहीं जाएंगी।
भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी में आज अतिरिक्त कोच
पुरी में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार तथा 22824 नई दिल्ली-पभुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में छह फरवरी को एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच जोड़ा जाएगा।
आज से टाटा के बदले स्वर्णरेखा आदित्यपुर तक
धनबाद से टाटा के बीच चलने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस गुरुवार से टाटा नहीं जाएगी। टाटा के बदले आदित्यपुर तक चलेगी और वापसी में आदित्यपुर से धनबाद तक चलेगी। धनबाद से सुबह 5:30 पर खुल कर दोपहर 12:05 पर आदित्यपुर पहुंचेगी। आदित्यपुर से दोपहर 3:35 पर खुल कर रात 10:25 पर धनबाद आएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।