Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोमो होकर गोमती नगर से पुरी के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर-वाराणसी में स्टॉपेज

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 08:43 PM (IST)

    लखनऊ के गोमती नगर से मालतीपाटपुर (पुरी) के लिए एक होली स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो गोमो होकर जाएगी। यह ट्रेन 26 मार्च से 26 अप्रैल तक चलेगी और इसकी बुकिंग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, धनबाद/जामताड़ा। लखनऊ के गोमती नगर से मालतीपाटपुर (पुरी) के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। गोमती नगर से प्रत्येक गुरुवार को 26 मार्च से 26 अप्रैल तक तथा मालतीपाटपुर से हर शनिवार को 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।

    इस ट्रेन का ठहराव गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, औंढ़ीहार, जौनपुर, वाराणसी, डीडीयू, सासाराम, डेहरी आन सोन, गया, कोडरमा, गोमो, भोजूडीह, आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, हिजली, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर कियोंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर व खुर्दा रोड में होगा।

    इस ट्रेन से पुरी के साथ ही पूर्वांचल जाने के लिए भी गोमो होकर अतिरिक्त ट्रेन मिल जाएगी। स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

    टाइम टेबल

    05064 गोमती नगर-मालतीपाटपुर स्पेशल गुरुवार शाम 6:55 पर खुल कर शुक्रवार दोपहर 1:25 पर गाेमो तथा शनिवार सुबह 3:30 पर मालतीपाटपुर पहुंचेगी।

    05063 मालतीपाटपुर-गोमती नगर स्पेशल शनिवार दिन में 11:15 पर चलकर देर रात 1:20 पर गाेमो तथा रात 8:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

    यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच

    यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थाई आधार पर अतिरिक्त वातानुकूलित व शयनयान श्रेणी के कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। 19608/19607 मदार जंक्शन–कोलकाता–मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित-टू टियर कोच जोड़ा जाएगा।

    यह एक्सप्रेस ट्रेन दो से 30 मार्च तक मदार जंक्शन से और पांच मार्च से दो अप्रैल तक कोलकाता से रवाना होगी। यह ट्रेन 22 कोच के साथ चलेगी।

    12988/12987 अजमेर–सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस के साथ एक वातानुकूलित–प्रथम श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन एक से 31 मार्च तक अजमेर से और दो मार्च से एक अप्रैल तक सियालदह से रवाना होगी। यह ट्रेन भी 22 कोच के साथ चलेगी।

    12495/12496 बीकानेर–कोलकाता एक्सप्रेस के साथ एक वातानुकूलित-थ्री टियर और एक स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन पांच से 26 मार्च तक बीकानेर से और छह से 27 मार्च तक कोलकाता से रवाना होगी। यह ट्रेन भी 22 कोच के साथ चलेगी।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें