Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया तोहफा, इन महिलाओं के खाते में आए 2500 रुपये

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 04:05 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की 353199 बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि प्रदान की। कुल 88 करोड़ 29 लाख 97 हजार 500 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है जिसके अंतर्गत हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, धनबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड सरकार ने 3 लाख 53 हजार 199 बहनों को जुलाई माह की मंईयां सम्मान योजना की राशि प्रदान की।

    यह राशि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान सम्मान योजना के तहत दी गई है। सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2025 में धनबाद जिले की कुल 3,53,199 बहनों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

    इस दौरान कुल 88 करोड़ 29 लाख 97 हजार 500 रुपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को जून महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

    महिलाओं को मिले 2500 रुपये

    यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

    प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जुलाई 2025 माह के लिए) निम्न है।

    1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा - 46032

    2. अंचल कार्यालय, बाघमारा - 7395

    3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर - 21917

    4. अंचल कार्यालय, बलियापुर - 1159

    5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद - 7237

    6. अंचल कार्यालय, धनबाद - 35011

    7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 16904

    8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 5251

    9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर - 50976

    10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर - 848

    11. अंचल कार्यालय, झरिया - 44733

    12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल - 20123

    13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा - 24272

    14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी - 9860

    15. अंचल कार्यालय, पुटकी - 17792

    16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचांची - 26976

    17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी - 16713

    कुल लाभुकों की संख्या 3,53,199

    कुल राशि 88,29,97,500

    इन्हें नहीं मिला लाभ

    जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

    जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।

    यह भी पढ़ें- 

    Maiya Samman Yojana: 172 मुस्लिम महिलाएं... बिहार-बंगाल से कनेक्शन, मंईयां सम्मान योजना में बड़ा 'खेल'