Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoghar में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगाया ध्यान, बाबूलाल, अर्जुन और निशिकांत भी रहे साथ

    By Mritunjay PathakEdited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 06 Dec 2025 12:42 PM (IST)

    Deoghar News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की। उनके साथ बाबूलाल ...और पढ़ें

    Hero Image

    विशेष पूजा के दाैरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बैठे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चंदन लगाता पंडा।

    जागरण संवाददाता, देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को झारखंड दौरे के दौरान देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नड्डा के साथ झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, गोड्डा के सांसंद निशिकांत दुबे समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए थे।

    पूजा के बाद नड्डा देवघर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मज़बूत करना ही भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार केवल चुनावी जीत से नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव होता है। नड्डा ने देवघर से ही गुमला में बने भाजपा जिला कार्यालय का आनलाउन उद्घाटन किया। उ