Republic Day: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गूंजेगी झारखंड पुलिस के कर्नल जेके सिंह की आवाज
गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर झारखंड पुलिस के कर्नल जेके सिंह की आवाज सुनाई देगी। यह झारखंड पुलिस के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि कर्नल सिंह को इस राष्ट्रीय समारोह में उद्घोषक के रूप में चुना गया है। कर्नल सिंह कर्तव्य पथ पर होने वाली तैयारियों में व्यस्त हैं और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।
-1763855121758.webp)
कर्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी को गूंजेगी धनबाद के कर्नल की आवाज। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, धनबाद। गणतंत्र दिवस परेड 2026 में झारखंड के लिए गर्व का क्षण बनने जा रहा है। झाड़ूडीह पालीिटेक्निक रोड निवासी एवं झारखंड पुलिस में सेवारत कर्नल जेके सिंह की आवाज कर्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को होने वाली परेड में गूंजेगी।
कर्नल चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान पर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित परीक्षणों में कर्नल सिंह ने शारीरिक क्षमता, रणनीतिक नेतृत्व, सैन्य अनुशासन और परेड कमांड की दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कर्नल ने बताया कि देशभर के शीर्ष सैन्य अधिकारियों, मीडिया, तकनीकी विशेषज्ञों एवं सुरक्षा इकाइयों ने हिस्सा लिया। 48 घंटे तक चले इस अभ्यास में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, मनोवैज्ञानिक संतुलन, रणनीतिक योजना, परेड आदेश और टीम प्रबंधन के उच्च मानकों पर उम्मीदवारों का आकलन किया गया। इसमें उन्हें सर्वोच्च स्थान मिला।
कर्नल जेके सिंह इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड में चयनित हो चुके हैं। पूर्व में झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों रांची, जमशेदपुर, लातेहार, दुमका, पलामू, गढ़वा सहित कई जिलों में विशेष सुरक्षा अभियान एवं काउंटर आपरेशन की जिम्मेदारी दी गई थी।
कर्नल के नेतृत्व में झारखंड के 14 चयनित सिपाहियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। केंद्र सरकार की ओर से गुड प्रैक्टिस माडल के रूप में कर्नल के कार्यों को विशेष स्थान दिया गया है।
इसे झारखंड पुलिस में रोल माडल प्रशिक्षण के रूप में लागू किया जा रहा है। कर्नल की पहल पर झारखंड के 26 वीर जवानों के बच्चों को सैनिक स्कूल और सैनिक अकादमी प्रवेश तैयारी कार्यक्रम में शामिल किया गया। इनमें कई अब राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुके हैं।
कर्नल सिंह को जम्मू-कश्मीर में एक एंटी टेररिस्ट आपरेशन के लिए गैलेंट्री अवार्ड मिला चुका है। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन का डिस्ट्रिक्ट कमांडर मारा गया था। कर्नल जेके सिंह ने लश्कर-ए-तैयबा के मुजाहिदीन ग्रुप के आइयूएम के डिस्ट्रिक्ट कमांडर समेत छह टेररिस्ट को भी जिंदा पकड़ा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।