Jharkhand: गढ़वा में NH 75 पर तीखे मोड़ की वजह से हुई सड़क हादसा, एलमुनियम लदा टेलर दुर्घटनाग्रस्त; चालक गंभीर
Jharkhand Garhwa Road Accident News झारखंड के गढ़वा जिले में NH 75 पर श्री बंशीधर नगर व रमुना थाना क्षेत्र के सीमा पर दो तीखे मोड़ की वजह से एक दूसरे टेलर को बचाने के क्रम में एलमुनियम लदा टेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक गंभीर रूप से घायल है।

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), संसू। Jharkhand, Garhwa Road Accident News गढ़वा जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर श्री बंशीधर नगर व रमुना थाना क्षेत्र के सीमा पर सिलियाटोंगर गांव में सोमवार की देर शाम एक तीखे मोड़ पर एक दूसरे ट्रक को बचाने के क्रम में 14 चक्के का टेलर संख्या एनएल 01 जी 6967 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में चालक कोलकाता निवासी 45 वर्षीय विनोद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक की स्थिति पहले से बेहतर, इलाज जारी
बताया जाता है कि अन्य ट्रक चालकों व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल विनोद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए विनोद को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। पर विनोद को सदर अस्पताल न ले जाकर गढ़वा में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां विनोद की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।
दो तीखे मोड़ की वजह से हुई ये सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर श्री बंशीधर नगर व रमुना थाना क्षेत्र के सीमा पर सिलियाटोंगर में दो तीखे मोड़ हैं। श्री बंशीधर नगर की ओर से जाते समय प्रथम मोड़ मुड़ने के बाद तत्काल ही दूसरा तीखा मोड़ भी है। वहां मुड़ने से पहले अगले मोड़ पर दूसरी गाड़ी दिखाई नहीं देती है। विनोद महतो अपनी गाड़ी लेकर प्रथम मोड़ जैसे ही मुड़ा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही ट्रक दूसरे मोड़ से निकली। दूसरे ट्रक को बचाने के क्रम में विनोद महतो का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। इसमें विनोद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।