Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में यहां होगा नए फोरलेन का निर्माण, 450 करोड़ आएगी लागत; नितिन गडकरी ने किया एलान

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 03:03 PM (IST)

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के शंखा से गढ़वा जिले के खजुरी तक 1129 करोड़ रुपये की लागत से बने 22 किलोमीटर लंबे एनएच-75 फोरलेन बाईपास का उद्घाटन किया। नितिन गडकरी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की जिसमें गढ़वा से अंबिकापुर तक फोरलेन का निर्माण शामिल है।

    Hero Image
    झारखंड में यहां होगा नए फोरलेन का निर्माण, 450 करोड़ आएगी लागत

    जागरण संवाददाता, गढ़वा। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के शंखा से गढ़वा जिले के खजुरी तक 1129 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार 22 किलोमीटर लंबे एनएच-75 फोरलेन बाईपास का गुरुवार को गढ़वा प्रख्ंड के हूर गांव में आयोजित समारोह में उद्घाटन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    उद्घाटन के उपरांत नितिन गडकरी ने कहा कि इस समारोह में पलामू प्रमंडल में पानी की कमी की चर्चा होती है। हमारे विदर्भ में भी पानी की समस्या है। इसके लिए मैंने एक छोटा मंत्र को अपने यहां अपनाया है, जो इस प्रकार है,

    उन्होंने कहा, गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में। मेरा मानना है कि अगर लोग इस मंत्र पर काम करें तो काफी हद तक जल संकट से निपटा जा सकता हैै।

    इस दौरान नितिन गडकरी ने कई योजनाओं की स्वीकृति की भी घोषणा की। इन घोषणाओं में गढ़वा से लेकर अंबिकापुर तक साढ़े चार सौ करोड़ की लागत से फोरलेन का निर्माण, झारखंड -बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पलामू के सिलदाग से पड़वा मोड तक सड़क की मंजूरी देने सहित और भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।