Giridih DC ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, जल्द नगर निकाय चुनाव की उम्मीद
गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन यंत्रों का जायजा लिया। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

गिरिडीह में उपायुक्त ने लिया ईवीएम का जायजा।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण शुक्रवार को किया।
उपायुक्त के निरीक्षण को स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। झारखंड में जल्द ही नगर निगम के चुनाव होने हैं।
उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हाल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जेनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लाग बुक, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य और दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, गांडेय विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी, अग्निशमन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।