Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे पर्यवेक्षक, खूब हो रही गहमागहमी

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 08:21 AM (IST)

    गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है। पर्यवेक्षकों की टीम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रही है ताकि संभावित उम्मीदवारों की जमीनी हकीकत का पता चल सके। जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं और अपने-अपने तरीके से कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटाने में लगे हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी को गहमागहमी

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। जिले को नए जिलाध्यक्ष देने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत गांव, पंचायत व प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं से दावेदारों की नब्ज टटोलने में जुटी है।

    इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मनोनीत पर्यवेक्षक सह गुजरात के विधायक इमरान खेड़ावाला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मनोनीत सहायक पर्यवेक्षकों पूर्व मंत्री जेपी पटेल, विधायक सोनाराम सिंकू व रविंद्र झा की टीम ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करते हुए जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे नेताओं की जमीनी हकीकत जानने को लेकर नब्ज टटोलने का काम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह रायशुमारी नया परिसदन के सभाकक्ष में सुबह से शुरू हुई जो दोपहर बाद तक चली। इधर रायशुमारी में अपनी राय देने को लेकर परिसदन परिसर में खूब भीड़ लगी रही और दावेदारों के पक्ष में कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी होते रहा।

    जिलाध्यक्ष की दावेदारी में वर्तमान अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, उपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा के अलावा तीन अन्य दावेदार भी शामिल हैं।

    जिलाध्यक्ष की कुर्सी पाने को लेकर दावेदारी कर रहे नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में राय देने व दूसरे दावेदारों को प्रायोजित तरीके से बदनाम करने समेत अन्य हथकंडे भी अपना रहे हैं। लेकिन इसका असर पर्यवेक्षकों की कार्यकर्ताओं के साथ हो रही रायशुमारी पर नहीं पड़ रहा है।

    पर्यवेक्षक ने बताया कि सात लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन दिया है जिस पर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है। फिलहाल इनके नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता है।

    लेकिन कार्यकर्ताओं को बारी-बारी व सामूहिक रूप से बुलाकर जिला अध्यक्ष के दावेदारों के बारे में राय ली गई। कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग दावेदारों के पक्ष में अपनी बातों को रखते हुए अपना मत दिया है।