Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Giridih News: मां की आंखों ने बचपन देखी, कानों ने नक्सली बेटे की सुनी मौत, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 11:35 AM (IST)

    गिरिडीह के डुमरी से खबर है कि 13 साल की उम्र में नक्सली बने रघुनाथ उर्फ शिबू की 32 साल बाद हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। परिवार वाले अब उसके शव का इंतजार कर रहे हैं। घरवालों को उम्मीद नहीं थी कि वे उसे दोबारा देख पाएंगे। पुलिस ने परिवार पर उसे सरेंडर कराने का दबाव बनाया था पर वह कभी घर नहीं लौटा।

    Hero Image
    मां की आंखों ने बचपन देखी, कानों ने नक्सली पुत्र की मौत सुनी। फोटो जागरण

    जागरण, डुमरी (गिरिडीह)। तेरह साल की उम्र में जब रघुनाथ उर्फ शिबू नक्सली धारा में बहा तो घरवाले सोचे भी नहीं थे कि अब उसका जीवंत चेहरा कभी नहीं देख पाएंगे। अब करीब 32 साल बाद उसके शव का इंतजार घरवाले डुमरी के जारीडीह गांव में कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब घर से वह निकला था मां ने यह सोचा था मेरा बेटा पढ़ कर गांव का नाम रोशन करेगा, लेकिन स्थिति गांव की उलट सी हो गई है। यह वही रघुनाथ है जो हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। अब बुढ़ी मां बिस्तर पर है।

    दैनिक जागरण की टीम जम मंगलवार दोपहर बाद जारीडीह पहुंची तो सभी स्वजन सहमे भी थे। चेहरों पर मौत की खबर सुनके बाद उदासी थी।कोइ भी कुछ कहने सेवकतराते हुए दिखे। महिलाएं मातमी स्थिति में थी।

    हालांकि, परिवार के सभी लोग धिरे धिरे एक जुट होते हुए दिखे। सभी का मन चिंतित सा लग रहा था। सभी भाई घर आ चुके थे। महिलाएं एक एक कर घर से बाहर निकल रही थी। कुछ पूछे जाने पर सहमी हुई सी थी।

    भाई रमेश हेंब्रम व मोती हेंब्रम चुडका ने एक साथ कहा कि 35 साल के दौरान एक बार भी मंझला भाई शिबू का चेहरा घर वाले नहीं देख पाए। अब शव आने के बाद देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को यह जानकारी उसका शव आने जन प्रतिनिधि से मिली।

    भाई रमेश हेंब्रम ने पूछे जाने पर बताया कि पुलिस कई बार घर आकर बताई कि उसे सरेंडर कराएं। तिवश्रेंदर कराओ। लेकिन हमारा भाई कभी घर लौटा ही नहीं। न संपर्क किया।

    मंगलवार को पता चला कि हजारीबाग स्थित गोरहर में पुलिस मुठभेड़ में रघुनाथ हेंब्रम मारा गया है। जानकारी इंटरनेट मीडिया से मिली। गांव के प्रतिनिधि भी बताए।