Kodarma Loksabha Results: कोडरमा लोकसभा में नोटा ने 13 प्रत्याशियों को छोड़ा पीछे
कोडरमा लोक सभा चुनाव में 15 प्रत्याशियों में से 13 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए नोटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस सीट से एनडीए उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर आइएनडीआइए के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह रहे। यहां नोटा ने भी बिना प्रचार प्रसार के ही कमाल कर दिया और 13 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर रहा।

प्रभात कुमार सिन्हा, गिरिडीह। कोडरमा लोक सभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले 15 प्रत्याशियों में से 13 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए नोटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां एनडीए की अन्नपूर्णा देवी ने जीत दर्ज की जबकि दूसरे स्थान पर आइएनडीआइए के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह रहे। यहां नोटा ने भी बिना प्रचार प्रसार के ही कमाल कर दिया और 13 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर रहा।
इसके साथ ही गांडेय उपचुनाव में आइएनडीआइए प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने की जीत के साथ दूसरे नंबर पर रहे एनडीए प्रत्याशी दिलीप वर्मा को छोड़कर दो प्रत्याशी इंतेखाब अंसारी व अर्जुन बैठा ने नोटा से ज्यादा वोट हासिल किया।
कोडरमा लोकसभा चुनाव में इन्हें मिला नोटा से भी बहुत कम मत
| प्रत्याशी का नाम | प्राप्त मत |
| सिटन रविदास | 13382 |
| अकलेश्वर साव | 5649 |
| अजय कृष्ण | 4585 |
| आशीष कुमार | 2929 |
| जयनारायण दास | 6805 |
| जयप्रकाश वर्मा | 23440 |
| जीतलाल किस्कू | 5382 |
| मनोज कुमार | 28839 |
| राजेश | 4284 |
| रामेश्वर प्र. यादव | 4280 |
| मो. सगीर | 5110 |
| शहादत अंसारी | 8338 |
| सुरेंद्र कुमार अग्रवाल | 9760 |
| नोटा | 42675 |
| रद | 908 |
(आंकड़ा पीआरडी से उपलब्ध)
गांडेय विधानसभा उपचुनाव में सात प्रत्याशी नोटा से रहे दूर
| प्रत्याशी का नाम | प्राप्त मत |
| ताहिर अंसारी | 1030 |
| अवधेश कुमार सिंह | 1138 |
| मो. कौसर आजाद | 2054 |
| गुलाब प्रसाद वर्मा | 794 |
| मो. शब्बीर अंसारी | 756 |
| शहादत अंसारी | 1080 |
| मो. सईद आलम | 1988 |
| नोटा | 4219 |
| रद | 238 |
(आंकड़ा पीआरडी से उपलब्ध)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।