Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adityapur News : 39,000 करदाताओं की पहचान करना नगर निगम के लिए बनी चुनौती

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 27 Apr 2022 05:10 PM (IST)

    Adityapur News आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सर्किल रेट से टैक्स की गणना किया जाना है। ऐसे में पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे उपभोक्ताओं के उपर 10 से 15 प्रतिशत टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा।

    Hero Image
    Adityapur News : 39,000 करदाताओं की पहचान करना नगर निगम के लिए बनी चुनौती

    आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सर्किल रेट से टैक्स की गणना किया जाना है। ऐसे में पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे उपभोक्ताओं के उपर 10 से 15 प्रतिशत टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा। लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि निगम के द्वारा निगम क्षेत्र के 39 हजार टैक्स धारकों को पुन: सर्वे करना होगा, जो नगर निगम के लिए चुनौती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल नया टैक्स रेट लागू करने के पहले लंबी प्रक्रिया है। ऐसे मेंउपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना होगा। क्योंकि एक साथ ही इतने उपभोक्ताओं को रिएससिमेंट करना आसान नहीं है।अभी सरकार के कैबिनैट में इसकी मंजूरी मिली है लेकिन निकाय में यह पत्र आया नहीं है।अब नगर निगम परेशान है कि पुन: सर्वे कराकर टैक्स को कैसे लागू करें।

    वही निगम क्षेत्र में टैक्स बढ़ने से आम जतना की परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि सुविधा के नाम पर निगम के द्वारा कुछ भी प्रदान नहीं किया जा रहा है। पूरे नगर निगम में सड़क पुरी तरह जर्जर गई है। सड़क है तो नाली नहीं, नाली है तो सड़क नहीं। निगम का कहना है कि यह मामला रांची से जुड़ा हुआ है।वही से संवेदक को भुगतान होता है। सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने कहा कि इस मामले को लेकर कार्य किया जा रहा हे।

    अप्रैल माह से बंद है टैक्स वसूली:नगर निगम समेत पुरे झारखंड में अप्रैल माह से टैक्स वसूली पर रोक लगा हुआ है।इसको लेकर सचिव का आदेश आया था उसके बाद टैक्स वसूली पर रोक लगा दिया गया। अब निगम के 39 हजार उपभोक्ताओं को टैक्स का पुन: निर्धारण कैसे होगा।

    चुनाव में डयूटी के कारण भी कार्य में होगा विलंब : वही पंचायत चुनाव शुरू हो जाने के कारण निगम के सारे सिटी मैनेजर की डयूटी लग गया है। ऐसे में पुन: सर्वे का कार्य कैसे होगा यह भी एक बड़ी समस्या होगा