Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adityapur Water Crisis: आदित्यपुर में पानी संकट बरकरार, अधिकारियों की जिद ने लोगों को पानी के लिए तरसाया

    By Madhukar KumarEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2022 09:25 AM (IST)

    Adityapur Water Crisis निगम के द्वारा रात्रि के समय में पेयजल की आपूर्ति किया जाता है उस समय में लोगो को पेयजल लेने के लिए जगना पड़ता है ऐसा नहीं होने पर पेयजल से वंचित होना पड़ता है। वही निगम क्षेत्र मे लंबे समय से मांग किया जा रहा है

    Hero Image
    Adityapur Water Crisis: कब खत्म होगा पानी संकट।

    आदित्यपुर, जासं। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में महज एक वक्त के पेयजल होने से आमजनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा हे। संसाधन पुरा होने के बाद भी दो वक्त का पेयजल नहीं मिलने का मुख्य कारण पदाधिकारीयों की हठधर्मिता है। इसको मुख्य कारण है कि निगम के द्वारा रात्रि के समय में पेयजल की आपूर्ति किया जाता है, उस समय में लोगो को पेयजल लेने के लिए जगना पड़ता है, ऐसा नहीं होने पर उनको पेयजल से वंचित होना पड़ता है। वही निगम क्षेत्र मे लंबे समय से मांग किया जा रहा है, कि दो वक्त का पेयजल आदित्यपुर की जनता को प्रदान किया जाए, लेकिन अबतक यह योजना धरती पर नही आ पा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्यपुर में एक वक्त के पेयजल आपूर्ति होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर निगम को जल्द ही गंम्भीरता से योजना बनाकर दाे वक्त का पेयजल मुहैया कराना चाहिए। वही यदि ऐसा नही होता है तो आम जनता के द्वारा जोरदार आंदोलन करेंगे।

    सौरभ ओझा

    आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 28 में स्वंय मेयर निवास करते है उसके बाद भी दो वक्त का पेयजल नसीब नही हो रहा है यह काफी दुर्भाग्य की बात है। इसको लेकर नगर निगम को कई बार सूचना दिया गया है लेकिन पेयजल व्यवस्था में सुधार नही हो पा रहा है। दो वक्त का पेयजल नही मिलने से आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

    दीपक महतो

    वार्ड 28 निवासी आकाश यादव के द्वारा कहा गया कि निगम को दो वक्त का पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए। निगम के पास पुरा संसाधन उपलब्ध है उसके बाद भी दो वक्त का पेयजल उपलब्ध नही मिल पा रहा हे। यह केवल पदाधिकारी का मनमानी रवैया है जिसके कारण दो वक्त का पेयजल नसीब नही हो रहा है।

    आकाश यादव

    पूर्व के समय में दो वक्त का पेयजल लोगो को मिल रहा था लेकिन अचानक कुछ दिन वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया है। इस आदेश के कारण आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हे।सीतारामपुर डैम में पेयजल पर्याप्त होने के बाद भी निगम के पदाधिकारी दो वक्त का पेयजल देने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।

    रौशन गुप्ता