Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur News: टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 148 कर्मचारी पुत्रों को भी मिला तोहफा

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 09:32 PM (IST)

    टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के बोनस को लेकर समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को औसतन 50160 रुपये और अधिकतम 75223 रुपये बोनस मिलेगा। इस फैसले से लगभग 7000 स्थायी और 1300 अस्थायी कर्मचारियों को लाभ होगा। साथ ही 375 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।

    Hero Image
    टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट कर्मचारियों का बोनस समझौता 2024-25 शनिवार को हो गया। कंपनी के जनरल आफिस में प्रबंधन-यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को औसतन 50,160 व अधिकतम 75,223 रुपए मिलेगा।

    इस समझौते से कंपनी के 7000 स्थायी व 1300 अस्थायी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वहीं सुपरएनुवेशन स्कीम में शामिल करीब दो सौ स्थायी कर्मियों को 15,048 रुपए मिलेंगे। वहीं बीते साल कर्मचारियों को 10.65 प्रतिशत बोनस मिला था।

    इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 63 हजार 872 रुपए व औेसतन 46,418 मिला था। बाई सिक्स कर्मियों को हमेशा की तरह इस बार भी उनके कार्यदिवस के मुताबिक 8.33 प्रतिशत मिलेगा।

    कर्मचारी पुत्रों को कराया जाएगा डिप्लोमा

    वहीं पूर्व में फूल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) व टीएमएसटी (टाटा मोटर्स स्किल ट्रेनिंग सेंटर) कर चुके सभी 148 कर्मचारी पुत्रों को एक साथ नियोजित करते हुए उन्हें तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं डिप्लोमा करने के बाद उनका स्थायी भी होगा। वहीं हर बार की तरह इस बोनस समझौते में भी कुल 375 अस्थायी कर्मी परमानेंट होंगे। इसमें 225 को पूर्व में हुए समझौते के तहत स्थायी करना था, जबकि यूनियन के पहल पर यह संख्या और 150 बढ़ाया गया है।

    समझौते पत्र पर प्रबंधन पक्ष से वीडियो काफ्रेंसिंग पर वीपी विशाल बादशाह, सीएचआरओ सीताराम कांडी, जमशेदपुर से प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक राय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य पदाधिकारी हस्ताक्षर किया।