Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिम्स-2 और सूर्या हांसदा हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का जोरदार धरना, हेमंत सरकार पर आदिवासी-विरोधी होने का आरोप

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 01:33 PM (IST)

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगड़ी में आदिवासियों की जमीन पर रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण और गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया गया। विधायक नवीन जायसवाल ने हेमंत सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए सूर्या हांसदा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    Hero Image
    रिम्स-2 और सूर्या हांसदा हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का जोरदार धरना

     जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। नगड़ी में आदिवासियों की जमीन पर रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण और गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या को लेकर गुरुवार को शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार आदिवासी हितों की विरोधी है। प्रशासन की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हेमंत सरकार मुर्दाबाद...आदिवासी विरोधी सरकार इस्तीफा दो... जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

    विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रिम्स-2 परियोजना की आड़ में आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों को उजाड़ रही है।

    जायसवाल ने सूर्या हांसदा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। तभी खुलेआम भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

    भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती। जमीन पर डाका डालने और अपराधियों को संरक्षण देने वाली यह सरकार लोकतंत्र और न्याय की हत्या कर रही है।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा और सूर्या हांसदा के हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी और पूरे राज्य में सरकार के खिलाफ जन आंदोलन तेज किया जायेगा। उपायुक्त कार्यालय के समक्ष हुए इस धरना-प्रदर्शन ने सरकार के खिलाफ विपक्षी तेवर और तेज कर दिए हैं।