जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कंपनी के गेट पर धूं-धूं कर जली बुलेट, मौके पर मची अफरातफरी
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स कंपनी के गेट के पास एक बुलेट में आग लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार युवक के गिरने और वाहन उठाने के प्रयास के दौरान आग लगी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई लेकिन बुलेट पूरी तरह जल गई। चार दिन पहले मानगो पुल पर भी ऐसी ही घटना हुई थी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र टाटा मोटर्स गेट के साउथ गेट के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब बुलेट में आग लग गई।
घटना में बुलेट सवार युवक कुंदन कुमार जख्मी हो गया। उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में दाखिल कराया है। घटना शुक्रवार देर रात नौ बजे की है।
युवक गोविंदपुर थाना क्षेत्र विवेक नगर का रहने वाला है। टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बुलेट सवार गिर गया था। वाहन को उठाने के दौरान वह जख्मी हो गया। इस दौरान वाहन में आग लग गई।
सूचना पर टाटा मोटर्स कंपनी के अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग को बुझाया। वाहन पूरी तरह जल गया।
इधर, घटना से अफरातफरी मच गई। लोग देखते रह गए। आग कैसे और किस परिस्थिति में लगी। इसको लेकर तर्क-वितर्क करते रहे।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुलेट सवार तेज रफ्तार में जा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। वाहन को उठाने की कोशिश की। इस दौरान वाहन में आग लग गई। वाहन चालक को लोगों ने बचाया। गौरतलब है कि चार दिन पहले मानगो पुल पर एक बाइक में आग लग गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।