पोटका में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 2.35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग पैडलर धराया
पोटका थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग पैडलर देवल मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2 ...और पढ़ें

पुलसि हिरासत में ड्रग पैडलर।
संवाद सूत्र, पोटका थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात ड्रग पैडलर देवल मंडल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसका वजन लगभग 2.35 ग्राम बताया गया है। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, देवल मंडल लंबे समय से हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कलिकापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ पुलिस को लगातार गोपनीय सूचना मिल रही थी।
इसी आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान देवल मंडल को रंगे हाथ पकड़ा गया।
पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में नशे का प्रभाव कम होगा। पुलिस अब देवल मंडल से

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।