राजनीतिक लड़ाई को इंडिया बनाम पाकिस्तान बनाना भाजपा की रणनीति : हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर राजनीतिक लड़ाई को 'इंडिया बनाम पाकिस्तान' बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विभाजनकारी रणनीति अपनाती है। सोरेन ने अपनी सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति सफल नहीं होगी, क्योंकि जनता विकास और शांति चाहती है।

रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन घाटशिला में रोड शो करते सीएम हेमंत सोरेन।
सीएम ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि यह चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा। हमने अपनी बात जनता के समक्ष रखी है, अब निर्णय जनता का है। घाटशिला में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं।
भाजपा के बूथ कैप्चर आरोपों पर पलटवार
प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला में भव्य रोड शो किया, जो पावड़ा से शुरू होकर घाटशिला मुख्य बाजार होते हुए मऊभंडार तक पहुंचा। रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़देखी गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता से की अपील
भाजपा ने निकाली बाइक रैली, निर्दलीयों ने किया डोर-टू-डोर प्रचार
भाजपा की ओर से भी आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन किया गया। पार्टी ने घाटशिला में बाइक रैली का आयोजन किया, जो राजस्टेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।



कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।